फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It will take one hour less to go to Chandigarh by roadways bus.

Gurugram News: रोडवेज बस से चंडीगढ़ जाने में एक घंटा कम लगेगा

Thu, 02 Oct 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
It will take one hour less to go to Chandigarh by roadways bus.
यूईआर-दो से निकलेगी एसी बस
विज्ञापन


नए रूट के लिए मुख्यालय भेजा गया पत्र


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज बस से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री अब अर्बन एक्सटेंशन रोड-दो (यूईआर-2) से जल्द ही अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पहले की तुलना में यात्रियों का एक घंटे का समय बच सकेगा। गुरुग्राम डिपो प्रबंधन की तरफ से इस रूट पर बस चलाने की अनुमति के लिए मुख्यालय पत्र भेज दिया गया है। अनुमति मिलने के बाद रूट पर किराया तय करके बस को चलाना शुरू कर दिया जाएगा। इस रूट से द्वारका एक्सप्रेसवे पर रहने वाले लोगों के लिए भी एक विकल्प होगा।


अभी चंडीगढ़ के लिए रोडवेज की बस दिल्ली और केएमपी एक्सप्रेसवे से होकर जाती है। इस रूट पर एसी, वोल्वो के साथ ही सामान्य बस भी चलती है। दिल्ली से जाने वाली बस को जाम से जूझना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए डिपो प्रबंधन ने नए रूट को तैयार किया है। इस रूट पर बस गुरुग्राम डिपो से पहले द्वारका एक्सप्रेसवे फिर वहां से अर्बन एक्सटेंशन से होते हुए चंडीगढ़ के लिए जाएगी। जो रोडवेज बस दिल्ली से होते हुए चंडीगढ़ जाती है और दिल्ली के बाद जिन स्टॉप पर से सवारियों को लेती है, यह एसी बस भी उन स्टॉप से होकर गुजरेगी। इस रूट से यात्रियों के समय की तो बचत होगी ही, साथ में ही द्वारका एक्सप्रेसवे पर रहने वाले लोगों के लिए भी एक विकल्प होगा। यात्रियों के पास चंडीगढ़ के साथ ही अन्य रूट पर जाने का एक विकल्प होगा। उन्हें इस रूट पर जाने के लिए बस स्टैंड पर नहीं आना होगा।
विज्ञापन


द्वारका एक्सप्रेसवे-अर्बन एक्सटेंशन से होते हुए एसी बस चंडीगढ़ पहुंचेगी। यात्रियों का एक घंटे से ज्यादा समय बचेगा। मुख्यालय से अनुमति का इंतजार है।
- भारत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक रोडवेज, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed