फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It may take one and a half years for the metro work to start: Minister

मेट्रो का काम शुरू होने में कहीं डेढ़ साल न लग जाए : मंत्री

Wed, 17 Sep 2025 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
It may take one and a half years for the metro work to start: Minister
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 से मेट्रो की फाइल घूमती रही है, देरी के लिए तय हो जिम्मेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मेट्रो विस्तार परियोजना में हो रही देरी को लेकर केंद्रीय मंत्री और सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सात साल की देरी के लिए कौन जिम्मेदार है। वर्ष 2018 से मेट्रो की फाइल घूमती रही है। प्रधानमंत्री ने मेट्रो का शिलान्यास किया लेकिन डेढ़ साल बाद भूमि पूजन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कटाक्ष किया कि कहीं डेढ़ साल का समय फिर काम शुरू होने में न लग जाए।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार को सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि आखिर परियोजना इतने वर्षों तक क्यों रुकी रही। उन्होंने देरी की जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए कहा कि चाहे गलती किसी भी स्तर पर हुई हो, यह स्पष्ट होना चाहिए कि किन कारणों से विकास की इतनी बड़ी योजना लंबित रही।
विज्ञापन




बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक में लगाए गए रक्तदान शिविर में पहुंचे तो वहां तीन रक्तदाता मौजूद थे। स्वास्थ्य कर्मचारी उन्हें रक्तदान के लिए ढंग से सुई नहीं लगा सके। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर केंद्र्रीय मंत्री ने नाराजगी जताई और मौजूद डॉक्टरों से तीखे सवाल किए। मंत्री के सवालों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी असहज हो गए और स्थिति संभालने में जुट गए। शिविर में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों से एनीमिक (खून की कमी) वाली गर्भवती महिलाओं का आंकड़ा मांगा। वहां मौजूद कर्मचारी यह आंकड़ा नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक में स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। राव ने कहा कि हरियाणा की दूध-दही परंपरा स्वास्थ्य का मजबूत आधार है। माताएं इसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाती रही हैं। इस शिविर में महिलाओं की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर सहित गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी चेकअप और मातृ सुरक्षा सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी, मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर, पूर्व मेयर मधु आजाद और भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी तथा स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed