फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It is our responsibility to keep religious places clean: Dhankhar

धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना हमारा दायित्व : धनखड़

Wed, 17 Jan 2024 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
It is our responsibility to keep religious places clean: Dhankhar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। भगवान राम भारत के पर्याय हैं। हम मंदिरों व धार्मिक स्थलों को भगवान श्रीराम से जुड़ा हुआ पाते हैं। इसलिए अपने नजदीक के हर मंदिर व धार्मिक स्थल को साफ सुथरा रखना हमारा दायित्व है। मंगलवार को यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कही।

धनखड़ ने गुरुग्राम में स्थित शीतला माता मंदिर में स्वच्छता अभियान के उपरांत यह बात कही। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। हर भारतवासी इस ऐतिहासिक दिन को बड़े उत्सव की तरह मनाने के लिए उत्सुकता से तैयारी कर रहा है। देश ही नहीं दुनिया में जहां भी भारतीय हैं, वहां बड़े उत्साह और उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों ने संघर्ष किया और 500 साल की प्रतीक्षा और देश की आजादी के बाद 75 साल चले आंदोलन के बाद यह ऐतिहासिक दिन आया है। देश भर में बहुत ही भावपूर्ण वातावरण बन रहा है। घर-घर निमंत्रण के पीले चावल पहुंच रहे हैं। अपने घरों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सफाई के लिए अभियान चला हुआ है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को रामेश्वरम से केदारनाथ तक भारत सदियों से जुड़ा हुआ पाया। अब न्याय यात्रा में भी उनको पता चल जाएगा कि शिव सागर से सोमनाथ तक भारत की न्याय व्यवस्था बहुत ही संवेदनशील और न्यायप्रिय है। सवाल ये है कि वो न्याय किसके लिए मांग रहे हैं।

जीएल शर्मा एवं पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने आस-पास के धार्मिक स्थलों व मंदिरों को स्वच्छ बनाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का देश में दिवाली जैसा माहौल होगा। इस मौके पर उषा प्रियदर्शी, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, जिला महामंत्री महेश यादव, मधु आजाद, रामबीर भाटी, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, मंडल अध्यक्ष प्रियवर्त, नितिन शांडिल्य, मेहरचंद गांधी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed