{"_id":"68ff6d840c98f991de021f22","slug":"islamic-jalasa-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107316-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इस्लामिक जलसे का दुआ के साथ समापन, लाखों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इस्लामिक जलसे का दुआ के साथ समापन, लाखों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन
सड़कें रहीं दिनभर जाम, ट्रैफिक पुलिस रही बेबस, बाजार रहे बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नई गांव में तीन दिनों से चल रहे इस्लामिक जलसे का सोमवार की सुबह दुआ के साथ समापन हो गया। जलसे में देशभर से लाखों लोगों ने शिरकत की और मुल्क में अमन, चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही जलसा स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। आसपास के गांवों के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजकों के अनुसार जलसे में करीब 5 से 6 लाख लोगों की मौजूदगी का अनुमान है।
सुबह करीब 9 बजे दुआ का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसे सुनने और उसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु रात से ही स्थल पर पहुंचने लगे थे। हर तरफ “आमीन” की आवाजें गूंजती रहीं। मौलानाओं ने दुआ के दौरान मुल्क में शांति, भाईचारे, शिक्षा और आपसी सौहार्द के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान महिलाओं के लिए अलग इंतजाम किए गए थे, वहीं हजारों की संख्या में बच्चे और बुजुर्ग भी जलसे में शरीक हुए। जलसे की वजह से सुबह से ही पुन्हाना शहर की मुख्य सड़कों पर भारी जाम लग गया। आसपास के गांवों से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर तैनात तो रहे, मगर भीड़ के आगे व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
पुन्हाना-होडल रोड, नगीना रोड, जुरहेडा मार्ग सहित नई गांव को जाने वाले छोटे रोड पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें देखी गईं। कई स्थानों पर लोग अपने वाहनों को छोड़कर पैदल ही जलसा स्थल तक पहुंचे। जाम में स्कूली बसें भी लंबे समय पर फंसी रही। वाहन चालक स्वयं ही जाम को खुलवाने की जद्दोजहद करते नजर आए। लोगों ने बताया कि सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक शहर में कदम-कदम पर जाम की स्थिति रही।