फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Investors created ruckus against builder for not getting flat

फ्लैट नहीं मिलने पर निवेशकों ने बिल्डर के खिलाफ किया हंगामा

Sat, 24 Jul 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Investors created ruckus against builder for not getting flat
गुरुग्राम। साइबर सिटी में सपनों का घर लेना लोगों के गले की फांस बन गया है। विश्व स्तरीय सुविधाओं का प्रलोभन देकर बिल्डर पहले निवेशकों (ग्राहकों) से निवेश तो करा लेते हैं, लेकिन उन्हें समय पर कब्जा नहीं देते। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-99ए में शनिवार को सामने आया।
विज्ञापन

यहां परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट में आशियाना लेने की चाह रखने वालों को दो साल बाद भी सपनों का घर नसीब नहीं हो पाया, जिससे लोग बिफर गए और उन्होंने सोहना रोड स्थित ओमेक्स सिटी सेंटर में बनाए परीना इन्फ्रास्ट्रेक्चर के कार्यालय में बिल्डर के खिलाफ हंगामा किया। इस बीच कंपनी के निदेशक वहां से खिसक गए। लोगों ने कहा कि अपार्टमेंट के निर्माण की अवधि चार साल तय थी, लेकिन छह साल पूरे होने के बाद भी अपार्टमेंट का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में लोग दो साल से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे हैं। बिल्डर निवेशकों पर बेवजह आर्थिक बोझ डाल रहा है। लोगों ने कहा कि जुर्माना लगाकर उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं, लेकिन कब्जा नहीं दे रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

2015 से निर्माणाधीन है प्रोजेक्ट
परीना इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर-99ए में 2015 से परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट का निर्माण कर रही है। शर्तों के मुताबिक इसका निर्माण चार साल में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन छह बीतने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं किया गया। प्रदर्शन करने आए निवेशक शुभम अवस्थी ने बताया कि कंपनी ओर से मार्च 2020 में प्रोजेक्ट पूरा करने का वादा किया था। हर निवेशक ने अपने मकान की करीब 19 लाख रुपये की पूरी राशि जमा करा दी, लेकिन बिल्डर ने निर्माण ही पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed