फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Investigation of 795 buses, challan of 184

Gurugram News: 795 बसों की जांच, 184 का चालान

Sun, 14 Apr 2024 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Investigation of 795 buses, challan of 184
आज भी जारी रहेगा जांच अभियान, उपायुक्त ने स्वयं फील्ड में उतरकर लिया जायजा, सहयोग न करने वाले स्कूल संचालकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरूग्राम। जिले में स्कूली बच्चों को सुरक्षित स्कूल वाहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त निशांत कुमार यादव के दिशा निर्देशन में शनिवार को जिले में पांच स्थानों पर स्कूली बसों का सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शनिवार को 795 बसों की जांच की गई। इसमें चेक लिस्ट के 24 बिंदुओं को पूरा न करने वाली 184 बसों का आरटीए व पुलिस की ओर से चालान किया गया। 527 स्कूलों की 26 सौ बसों का यह जांच अभियान रविवार को (आज) भी जारी रहेगा।
उपायुक्त ने जांच अभियान की गंभीरता के मद्देनजर शनिवार को स्वयं फील्ड में उतरकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्कूलों की बसों के कागजात भी चेक किए। वहीं बसों में उपलब्ध आपात उपकरणों की ड्राइवर व अटेंडेंट को कितनी जानकारी है, इसका डेमो भी देखा। बसों में लगाए गए स्पीड गवर्नर कितने कारगर हैं इसकी जांच के लिए उन्होंने एक स्कूल बस में डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज, एडीसी हितेश कुमार मीणा व एसडीएम मानेसर दर्शन यादव के साथ लघु सचिवालय से ताऊ देवीलाल स्टेडियम तक का सफर भी किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जांच अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ में हुए बस हादसे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी के तहत जिला में संचालित 527 स्कूलों की 2600 के करीब स्कूली बसों का दो दिवसीय जांच अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि जिला में बसों की जांच के लिए पांच स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

रामनवमी के अवकाश के दिन भी होगी स्कूली बसों की जांच

उपायुक्त निशांत यादव ने बताया कि कि इस जांच अभियान के बाद भी यदि कोई स्कूली वाहन जांच अभियान से अछूता रह गया तो 17 अप्रैल को बुधवार को रामनवमी के अवकाश के दिन उनकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जांच अभियान में यदि कोई स्कूल सहयोग नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

............
यहां पर हुई वाहनों की जांच

गुरुग्राम शहर में लघु सचिवालय की पार्किंग, लेजर वैली ग्राउंड सहित ताऊ देवीलाल स्टेडियम की पार्किंग इसी प्रकार पटौदी उपमंडल की स्कूल बसों को एचएसवीपी सेक्टर एक व सोहना उपमंडल में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक समय निर्धारित किया गया था।

: शनिवार को अभियान के पहले दिन लघु सचिवालय की पार्किंग में मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव के नेतृत्व में 36 स्कूलों की 529 बसों की जांच की गई जिसमें 19 बसों में खामियां मिलने पर आरटीए व पुलिस विभाग द्वारा उनका चालान किया गया।
: इसी प्रकार लेजर वैली ग्राउंड में नगर निगम गुरुग्राम के जोन तीन के संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में 12 स्कूलों की 111 बसों की जांच कर 33 बसों का चालान किया गया।

: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में नगर निगम गुरुग्राम के जोन चार के संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव के नेतृत्व में 9 स्कूलों की 53 बसों की जांच की गई। इसमें 39 बसों का चालान किया गया।


: सोहना में एसडीएम सोनू भट्ट के नेतृत्व में 11 स्कूलों की 41 बसों की जांच कर 37 बसों का चालान किया गया है। वहीं पटौदी में जिला परिषद के सीईओ जगनिवास के नेतृत्व में 61 बसों की जांच कर 56 बसों का चालान किया गया है।

शामली आठठे वाल में पूजा  अर्चना करते श्रदांलू

शामली आठठे वाल में पूजा  अर्चना करते श्रदांलू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed