फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Internet services closed for two days in Nuh Section 144 imposed

नूंह हिंसा: पुलिस ने बताया हिंसा के वक्त कहां थे मामन खान, जिले में लगाई गई धारा 144

Fri, 15 Sep 2023 02:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 15 Sep 2023 02:37 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि नूंह हिंसा के दिन बड़कली चौक नगीना के आसपास जो आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थी, उसकी जांच में मिले तथ्यों व सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ प्रचार में शामिल युवकों से संपर्क जैसी गतिविधियों में विधायक की भूमिका संदिग्ध थी।

विज्ञापन
Internet services closed for two days in Nuh Section 144 imposed
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया - फोटो : ANI

विस्तार

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने और आगामी आदेशों तक आपराधिक दंड प्रकिया संहिता 1973 की धारा-144 प्रभावी की गई है।      
विज्ञापन


उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ही जिला नूंह के लोगों से अपील भी की गई है कि वे आज जुम्मे की नमाज घरों से ही अता करें तथा किसी सार्वजनिक स्थान पर भीड़ के रूप में इक्ट्ठे न हों। 
विज्ञापन

     
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि नूंह हिंसा के दिन बड़कली चौक नगीना के आसपास जो आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थी, उसकी जांच में मिले तथ्यों व सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ प्रचार में शामिल युवकों से संपर्क जैसी गतिविधियों में विधायक की भूमिका संदिग्ध थी। उसी दिन घटना से पहले बड़कली चौक पर उनकी उपस्थिति संबंधी जानकारी भी जांच में सामने आई है। इस आगजनी की घटना में कई सरकारी व प्राइवेट वाहन, ऑयल मील सहित काफी नुकसान हुआ था। इन्हीं सब तथ्यों को देखते हुए विधायक मामन खान को गिरफ्तार कर न्याायालय में हाजिर किया जा रहा है, जहां से पुलिस रिमांड लेकर आगे की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नूंह हिंसा की घटना में पुलिस द्वारा 60 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 330 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसी प्रकार सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ प्रचार करने वालों के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नूंह हिंसा से संबंधी प्रत्येक गतिविधि पर राज्य व जिला स्तर पर कड़ी निगरानी की जा रही है। इस जांच में सामने आया है कि कुछ यू ट्यूब व टेलीग्राम चैनल सीमा पार से भी भ्रामक व भड़काऊ प्रचार कर रहे थे। इन सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed