फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Integration of skills essential in research: Dr. SY Quraishi

शोध में स्किल का समन्वय जरूरी: डॉ. एसवाई कुरैशी

Sat, 13 Jun 2026 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Integration of skills essential in research: Dr. SY Quraishi
गुरुग्राम। भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी ने कहा कि वही रिसर्च सार्थक है जो समाज और देश के काम आए। शोध में कौशल का समन्वय जरूरी है ताकि रिसर्च से वास्तविक समस्याओं का समाधान हो सके। डॉ. कुरैशी शनिवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के गुरुग्राम स्थित ट्रांजिट कैंपस में रिसर्च स्कॉलर्स के लिए आयोजित विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शोधार्थियों से अधिक अध्ययन करने और ऐसे विषयों पर रिसर्च करने का आह्वान किया, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
विज्ञापन


सत्र में डॉ. कुरैशी ने अपनी पीएचडी और शोध के अनुभव साझा करते हुए बताया कि व्यवहारिक और उपयोगी रिसर्च से कई क्षेत्रों में बदलाव संभव है। उन्होंने सामाजिक बदलाव, आर्ट ऑफ सोशल मार्केटिंग और व्यवहार परिवर्तन जैसे विषयों पर भी शोधार्थियों से संवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed