{"_id":"691631c0e941c7214c06585b","slug":"instructions-to-upload-mis-and-mps-reports-by-december-10-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-72130-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एमआईएस व एमपीएस रिपोर्ट 10 दिसंबर तक अपलोड करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एमआईएस व एमपीएस रिपोर्ट 10 दिसंबर तक अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत गुरुग्राम जिला शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि अक्तूबर 2025 की एमआईएस और एमपीएस रिपोर्ट को 10 दिसंबर तक शतप्रतिशत पोर्टल पर अपलोड किया जाए। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी एईएस, पीईएस और डीईओ अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि रिपोर्ट समय पर और त्रुटि रहित दर्ज हो। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की गलती या ‘नॉन एवेलेबिलिटी ऑफ फूड ग्रेन्स’ जैसी स्थिति नहीं आनी चाहिए।
सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि पीएम पोषण योजना से संबंधित दैनिक उपस्थिति, भोजन वितरण और खाद्यान्न की उपलब्धता का डाटा नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।