फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Instructions to complete all projects within the stipulated timeframe.

Gurugram News: तय समयसीमा में सभी परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Sat, 28 Mar 2026 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete all projects within the stipulated timeframe.
यमुना एक्शन प्लान को लेकर एचपीसीबी सदस्य सचिव ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यमुना नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। मंगलवार को हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीसीबी) के सदस्य सचिव योगेश कुमार ने विकास सदन में समीक्षा बैठक कर ड्रेनों की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण योजनाओं की प्रगति पर विश्लेषण किया।

अधिकारियों को तय समयसीमा में सभी परियोजनाएं पूरी करने और बेहतर समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए। एसटीपी की संयुक्त सैंपलिंग 15 दिनों में पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया। बिना उपचारित पानी के डायवर्जन को रोककर उपचारित पानी का सिंचाई में उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों की समीक्षा करते हुए योगेश कुमार ने जीएमडीए को स्टॉर्म वाटर ड्रेनों व सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अवैध कनेक्शनों की पहचान कर हटाने और प्रदूषण बिंदुओं की पहचान और मैपिंग तीन महीनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ड्रेनों से निकलने वाले ठोस कचरे के वैज्ञानिक निपटान और रिकॉर्ड रखने पर भी जोर दिया गया। नगर निगम गुरुग्राम को नए टैंकरों की रिपोर्ट देने और अवैध संचालन पर कार्रवाई के लिए टीम गठित करने के निर्देश मिले। ड्रेनों के किनारे किए जा रहे फेंसिंग कार्य की स्थिति रिपोर्ट और एसटीपी के नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed