{"_id":"6ad4c52fb4488f00ed01bcf2","slug":"instructions-to-accelerate-the-installation-of-charging-stations-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104682-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
पीएम ई-ड्राइव योजना के क्रियान्वयन को तेज करेगा बिजली निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और सार्वजनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) सक्रिय हैं। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
यूएचबीवीएन ने सभी अधीक्षण अभियंताओं (ऑपरेशन) को चिह्नित स्थलों की जानकारी एक सप्ताह में ई-मेल से भेजने को कहा है। प्रत्येक स्थल की दो स्पष्ट तस्वीरें अनिवार्य हैं, जिनमें प्रवेश द्वार और चार्जर लगाने का स्थान दिखे। तस्वीरों के साथ जिले, शहर और स्थल का नाम भी अंकित करना होगा। हरियाणा में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए यूएचबीवीएन को राज्य नोडल एजेंसी नामित किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि यह कदम पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देगा।