{"_id":"6a9ec349f80f0758ed0fd7f4","slug":"instructions-issued-to-officials-to-expedite-rooftop-solar-inspections-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100250-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अधिकारियों को रूफटॉप सोलर के निरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अधिकारियों को रूफटॉप सोलर के निरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
बिजली निगम के एमडी ने दिए लंबित निरीक्षण जल्द पूरा कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे रूफटॉप सोलर (आरटीएस) संयंत्रों के निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने फील्ड अधिकारियों को थर्ड-पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी (टीपीए) के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने के लिए निरीक्षण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
एमडी विक्रम सिंह के दिशा-निर्देशन में डीएचबीवीएन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है। फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं का तत्काल समाधान करते हुए टीपीए टीम को आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाया जाए।
डीएचबीवीएन प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि मूडी इंटरनेशनल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को हरियाणा के लिए थर्ड-पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी नियुक्त किया गया है। टीपीए द्वारा राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से जनरेट किए गए निरीक्षण परमिट के आधार पर रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का निरीक्षण किया जा रहा है। कुछ मामलों में उपभोक्ताओं में निरीक्षण प्रक्रिया को लेकर पर्याप्त जागरूकता का अभाव, निरीक्षण से इनकार और अन्य फील्ड-स्तरीय कारणों से टीपीए टीम को साइट तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इसके चलते कुछ रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन साइटों का निरीक्षण लंबित है।