फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Instructions Issued at Meeting to Provide ESIC Cards, Salaries, and Promotions to Sanitation Workers

Gurugram News: बैठक में सफाई कर्मचारियों को ईएसआईसी कार्ड, वेतन और पदोन्नति देने के निर्देश

Wed, 25 Mar 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Instructions Issued at Meeting to Provide ESIC Cards, Salaries, and Promotions to Sanitation Workers
सफाई कर्मचारी यूनियन की मांगों पर निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारी यूनियन की विभिन्न मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा, वेतन, पदोन्नति, सुविधाओं और कार्य परिस्थितियों से जुड़े कई बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।



यूनियन ने बताया कि अब तक काफी सफाई कर्मचारियों को ईएसआईसी कार्ड जारी नहीं हुआ है। निगमायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिए कि वे स्वयं कर्मचारियों के दस्तावेजों में सुधार करवाएं। साथ ही साप्ताहिक रिपोर्ट भी निगमायुक्त कार्यालय में भेजें। सफाई कर्मचारी यूनियन से जुड़े सभी मामलों के समाधान हेतु संयुक्त आयुक्त (एसवीएम) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जो इन सभी मामलों की निगरानी और समाधान के लिए उत्तरदायी रहेंगे। ग्रुप सी एवं डी कर्मचारियों को मई 2026 के अंत तक पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, जो कर्मचारी निगम रोल में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके मामलों की पुनः समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी का समय बदला
गर्मी को देखते हुए 1 अप्रैल से सफाई कर्मचारियों का ड्यूटी समय सुबह 7 बजे से 11 बजे और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें एक घंटे का विश्राम रहेगा। सफाई कार्य को बेहतर बनाने के लिए 300 रिक्शा रेहड़ी और 200 हाथ रेहड़ियों की खरीद भी सुनिश्चित की जाएगी। लंबित पदोन्नतियों को 15 अप्रैल 2026 से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठता के आधार पर सुपरवाइजर नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed