फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Instructions given to open bank accounts of students, due to lack of bank accounts, students are not able to get the amount on time

विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने के दिए निर्देश, बैंक खाते ना होने के कारण विद्यार्थियों को समय पर नहीं मिल पाती राशि

Wed, 24 Nov 2021 04:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to open bank accounts of students, due to lack of bank accounts, students are not able to get the amount on time
गुरुग्राम। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों की राशि शिक्षा निदेशालय द्वारा उनके बैंक खातों में डाली जाती है, लेकिन काफी विद्यार्थियों के बैंक खाते नहीं खुलने के कारण उनको समय पर योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। पिछले दिनों शिक्षा निदेशालय की ओर से पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के खातों में किताबों की राशि भेजी गई थी, लेकिन काफी विद्यार्थियों के बैंक खाते नहीं होने या फिर उनके आधार नंबर एवं बैंक खाता नंबर में गड़बड़ होने के कारण राशि नहीं मिल सकी। वहीं, अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से छात्रवृत्ति दी जानी हैं। लेकिन काफी विद्यार्थियों के बैंक खाते नहीं होने के कारण परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

निदेशक, मौलिक शिक्षा हरियाणा के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि से संबंधित पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाता खोलने में कुछ बैंक शाखाओं द्वारा मना किया जा रहा है। ऐसे में अभिभावकों के नाम ही बैंक खाते खोले जाते हैं, जिस कारण काफी विद्यार्थियों को योजना की राशि नहीं मिल पाती। ऐसे में निदेशक ने सभी जिलों के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है कि खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखिया को निर्देश दिए जाएं कि विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने में अभिभावकों की सहायता की जाए। बता दें कि पीएफएमएस के तहत पहली से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जानी है।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ गुरुग्राम के जिला महासचिव अशोक प्रजापति ने बताया कि गुरुग्राम के निवासियों के खाते खुलवाने में कोई दिक्कत नहीं आ रही, लेकिन दूसरे प्रदेशों के विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने के लिए अनिवार्य दस्तावेज नहीं होने के कारण परेशानी आ रही है। शिक्षा निदेशालय को इन विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने के लिए कोई व्यवस्था करनी होगी। गुरुग्राम खंड शिक्षा अधिकारी शील कुमारी ने बताया कि विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने के लिए सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को योजनाओं को लाभ समय पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed