फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Instructions for immediate action on electricity related problems

Gurugram News: बिजली संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Sun, 24 May 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Instructions for immediate action on electricity related problems
गुरुग्राम। हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएचबीवीएन और यूएचबीवीएन के निदेशक, मुख्य अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता शामिल हुए। गुरुग्राम स्थित हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के 220 केवी सबस्टेशन पर शुक्रवार रात्रि हुई तकनीकी घटना के दौरान करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) जलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए किए गए समन्वित प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई। विक्रम सिंह ने निर्देश दिए कि ऐसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी अधिकारी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा 24 घंटे सतर्क एवं उपलब्ध रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन एवं फील्ड से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक कार्यों को ध्यान में रखते हुए किसी अन्य जांच अथवा गैर-जरूरी कार्य में न लगाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अधीक्षण अभियंता के स्तर पर आवश्यक उपकरण अथवा सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed