Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Instructions for arrangements at Chhath ghats; letter issued by Additional Municipal Commissioner

Gurugram News: छठ घाटों पर व्यवस्था के निर्देश, अतिरिक्त निगमायुक्त ने जारी किया पत्र

Sat, 07 Nov 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions for arrangements at Chhath ghats; letter issued by Additional Municipal Commissioner
भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने निगम को भेजी थी 31 छठ घाटों पर व्यवस्था की सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 15 और 16 नवंबर को सूर्योपासना के महापर्व छठ के मौके पर छठ घाटों की व्यवस्था संबंधित निर्देश नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने जारी किया है। यह पत्र सभी संयुक्त आयुक्तों और कार्यकारी अभियंता (मुख्यालय) को जारी किया गया है।
व्यवस्था को लेकर जारी यह पत्र भाजपा के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राघवेंद्र सिंह द्वारा नगर निगम को सौंपी गई सूची के आधार पर भेजा गया है। इसमें गुरुग्राम के 31 छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के फोन नंबर और उनके 31 घाटों की सूची दी गई है। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने निगमायुक्त से अनुरोध किया था कि 15 नवंबर को सांध्य अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह के अर्घ्य के लिए छठ घाटों पर पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इसमें छठ घाटों पर पुलिस प्रशासन की सुविधा, टैंकर, मोबाइल टॉयलेट, घाट बनवाने और सफाई जैसी सुविधाओं की व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन


इस सूची के में सेक्टर 5 लेबर चौक, न्यू पालम विहार, बझघेड़ा, सेक्टर 10 ए स्थित शक्ति पार्क, साढ़राणा शिवा एनक्लेव-1, कन्हई थाना सुशांत लोक, देवीलाल कॉलोनी, सेक्टर 15 पार्ट-2, सूरत नगर फेज -2, बाबा भईया मंदिर, बसस्टैंड के पास मानेसर, सेक्टर 10 स्थित कादीपुर कम्युनिटी सेंटर, सरस्वती एनक्लेव, बसई तालाब, चकरपुर, राजेंद्रा पार्क, वाटिका सेक्टर 82, पंजीरी पलांट सेक्टर 5, श्याम कुंज, मारुति कुंज, शिवा एनक्लेव-2 साढ़राणा, शिवा नगर कॉलोनी गढ़ी, धनकोट, चेयर मैन कोठी, काली मंदिर मानेसर, राजेंद्रा पार्क -2, शीतला माता पार्किंग, राजन एनक्लेव, अशोक विहार फेज -3, पूर्वांचल समरसता समिति धूमसपुर, पूर्वांचल कला संस्कृति सेवा समिति, सूरत नगर फेज -2, मारुति कुंज स्नेह विहार के छठ घाट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed