{"_id":"60b7c2868ebc3e281d50af6e","slug":"instead-of-850-the-vaccine-is-now-available-for-rs-900-gurgaon-news-noi5851169130","type":"story","status":"publish","title_hn":"850 की जगह अब 900 रुपये में लग रहा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
850 की जगह अब 900 रुपये में लग रहा टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोलंबिया एशिया अस्पताल में चार दिन पहले तक कोरोना के टीके के लिए 850 रुपये लिए जा रहे थे, वहीं अब 900 रुपये लिए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से पत्र भेजकर इसके लिए अस्पतालों को अनुमति दी गई है। 28 मई को सीएमओ ने टीके की दरें निर्धारित करने के संबंध में आदेश जारी किया था।
कीमतें ज्यादा होने के कारण पिछले काफी समय से कोरोना वैक्सीन की दरें तय करने की मांग की जा रही थी। इस पर उच्च स्तर से निर्देश मिलने के बाद पिछले 28 मई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने टीके की दरों के निर्धारण संबंधी लिखित रूप से आदेश जारी किया गया था। इसमें कोविशील्ड के लिए अधिकतम 900 रुपये व कोवाक्सिन के लिए 1200 रुपये लेने की बात कही गई थी। वहीं, अस्पताल परिसर से बाहर कहीं भी टीका लगाए जाने पर 250 रुपये अतिरिक्त लिए जाने की स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि निजी अस्पताल लाभार्थियों से टीके की अधिकतम कीमत ही वसूलेंगे और अब यह सिलसिला शुरू हो गया है।
महज 5 दिन पहले तक शहर के कोलंबिया एशिया अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन की प्रति डोज के लिए लाभार्थियों से 850 रुपये लिए जा रहे थे वहीं, अब इसे बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया गया है। इस बारे में अस्पताल की तरफ खुद जानकारी दी गई है। अस्पताल के जनसंपर्क विभाग की तरफ से बताया गया कि सीएमओ के निर्देशों के मुताबिक ही टीके की कीमतें वसूल रहे हैं।