फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inspired towards yoga by marathon

Gurugram News: मैराथन से योग के प्रति किया प्रेरित

Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Inspired towards yoga by marathon
- उपायुक्त ने फाइनल रिहर्सल में युवाओं, बच्चों के साथ किया योगाभ्यास
विज्ञापन

- हरित हरियाणा कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन ग्राउंड में किया पौधारोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर पुलिस लाइन ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल किया गया। इसमें स्कूली बच्चों, खिलाड़ियों के साथ उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने योगाभ्यास किया। साथ ही पौधरोपण भी किया गया। योग दिवस के प्रति जागरूकता के लिए नूंह में मैराथन हुई। यह लघु सचिवालय से पुलिस लाइन नूंह स्थित परेड ग्राउंड तक पुहंची। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना है और योग व खेलों से जोड़ना है। इसके साथ ही युवाओं को हरित हरियाणा का संदेश दिया गया, जिसके तहत उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बता दें कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर मुख्यातिथि होंगे। इस योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के संबोधन का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही योग आचार्यों द्वारा योग कराए जाएंगे। यह कार्यक्रम प्रात: 6 बजे से शुरू हो जाएगा। नूंह में करीब एक लाख से अधिक संख्या में लोगों ने कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन किया
है।
फोटो - मैराथन में भाग लेते हुए।
- पौधा रोपण करते हुए अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed