फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inspector surrenders in bribery case

ढाई घंटे की पूछताछ के बाद निरीक्षक को तीन दिन का रिमांड

Mon, 11 Jan 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inspector surrenders in bribery case
गुरुग्राम। कॉल सेंटर संचालक से रिश्वत लेने के मामले में फरार चल रहे निरीक्षक विशाल ने सोमवार को न्यायाधीश सुमित्रा कादियान की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही राज्य सतर्कता ब्यूरो की टीम अदालत में पहुंच गई। अदालत के आदेश पर सतर्कता ब्यूरो की टीम ने करीब ढाई घंटे तक निरीक्षक विशाल से पूछताछ की। दोपहर बाद निरीक्षक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नेहा गोयल की अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा गया। अदालत ने दोनों पक्षों की करीब एक घंटे की बहस सुनने के बाद तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता राहुल चौहान ने बताया कि निरीक्षक विशाल की अग्रिम जमानत याचिका न्यायाधीश सुमित्रा कादियान की अदालत में शुक्रवार को दाखिल की गई थी। इस पर सोमवार को राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जवाब देना था, लेकिन सतर्कता ब्यूरो ने इस पर जवाब दाखिल नहीं किया। अदालत ने मंगलवार को सुनवाई की तारीख निश्चित की है। सतर्कता ब्यूरो की फरीदाबाद टीम अब मंगलवार को मामले में अपना जवाब दाखिल करेगी।
विज्ञापन

28 दिसंबर को राज्य सतर्कता ब्यूरो ने खेड़कीदौला थाने के हवलदार अमित को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया था कि यह रिश्वत वह थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल के लिए ले रहा था। मामले में दिल्ली के उत्तम नगर निवासी नवीन भूटानी ने शिकायत देकर बताया था कि उनका कॉल सेंटर है। रुपयों को लेकर उसका अपने साझेदार से विवाद चल रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए साझेदार ने उसे गुरुग्राम के सेक्टर-29 में बुलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पुलिसकर्मी खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के एक फॉर्म हाउस ले गए थे। उसे बंधक बनाकर एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। 57 लाख रुपए में सौदा तय होने के बाद पत्नी के गहने गिरवी रखकर नवीन भूटानी ने यह राशि दी थी। आरोप है कि इस दौरान निरीक्षक ने उसका लैपटॉप, क्रेडिट व डेबिट कार्ड अपने पास रख लिए थे। यह देने की एवज में 10 लाख रुपये मांगे थे। पांच लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद नवीन ने राज्य सतर्कता ब्यूरो को शिकायत दी थी जिसके बाद फरीदाबाद टीम ने छापा मारकर हवलदार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed