{"_id":"6af1e333a89ec8680505467e","slug":"inspection-of-six-black-spots-on-the-highway-a-detailed-report-will-be-prepared-to-improve-road-safety-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106811-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाईवे के छह ब्लैकस्पॉट का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए बनेगी विस्तृत रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाईवे के छह ब्लैकस्पॉट का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए बनेगी विस्तृत रिपोर्ट
विज्ञापन
नहारपुर रूपा, पारस इन, खांडसा, नरसिंहपुर और खेड़की टोल के पास तीन स्थानों का समिति ने किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दुर्घटना संभावित छह ब्लैकस्पॉट का विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की समिति ने निरीक्षण किया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की एंट्री और एग्जिट व्यवस्था, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), सबवे, फुटपाथ और सर्विस रोड की स्थिति में कई खामियां मिलीं। समिति ने इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम बेहतर करने की जरूरत बताई। निरीक्षण में मिली खामियों को ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेल (टीईसी) के साथ साझा किया गया है। टीईसी टीम इनका विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपेगी।
समिति में आरटीए, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस, जीएमडीए, एनएचएआई, नगर निगम गुरुग्राम, आरएसओ, राहगीरी फाउंडेशन और टीईसी टीम के प्रतिनिधि शामिल थे। समिति ने नहारपुर रूपा एफओबी, पारस इन, खांडसा एफओबी, नरसिंहपुर, खेड़की टोल के पास हल्दीराम और खेड़की टोल प्लाजा का अक्तूबर में निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि हाईवे पर वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए आईआरसी दिशानिर्देशों के अनुसार उचित व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों पर बिना पर्याप्त रोड मार्किंग, चेतावनी संकेत और सुरक्षा इंतजामों के कट खुले हुए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही अनियंत्रित हो रही है। समिति ने चिह्नित स्थानों पर साइन बोर्ड, रोड मार्किंग और रोड स्टड लगाने की जरूरत बताई। नरसिंहपुर में पैदल यात्रियों के लिए बना एफओबी सर्विस रोड और मुख्य सड़क के मिलान वाले स्थान पर उतरता है। इससे पैदल यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसके अलावा कुछ एफओबी और सबवे की हालत खराब मिली। सबवे में कचरा और गंदगी जमा होने से पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है। समिति ने इनकी तत्काल सफाई और नियमित रखरखाव की जरूरत बताई।
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि हाईवे पर फुटपाथ सुरक्षित नहीं हैं। यात्री मुख्य सड़क पर ही बसों में चढ़ते और उतरते हैं। खुली नालियां पैदल यात्रियों के लिए खतरा बनी हुई हैं। सर्विस रोड और मुख्य सड़क के बीच उचित अलगाव की व्यवस्था भी नहीं है। बिलासपुर और मानेसर बस स्टैंड पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। जिला सड़क सुरक्षा समिति के चेयरमैन एवं डीसी उत्तम सिंह ने हाल में हुई बैठक में चिह्नित ब्लैकस्पॉट दूर करने के लिए के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने सभी विभागों को मिलकर प्रभावी कदम उठाने को कहा है ।
विज्ञापन
शहर क्षेत्र में तीन नए ब्लैक स्पॉट बने
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 और गुरुग्राम-सोहना हाईवे सहित जिले के 21 चिह्नित ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में सिद्धेश्वर चौक, बसई चौक (सेक्टर-9) और अतुल कटारिया चौक को दुर्घटना संभावित स्थानों के रूप में शामिल किया गया। इन स्थानों पर सड़क संकेतक, रोड मार्किंग, रोड स्टड, सुरक्षित प्रवेश एवं निकास व्यवस्था और अन्य जरूरी सुरक्षा सुविधाएं विकसित करने को लेकर संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जीएमडीए सेक्टर नौ और अतुल कटारिया चौक पर सुधार को लेकर उठा रहा है। वहीं, सिद्धेश्वर चौक पर नगर निगम की ओर से जरूरी कदम उठाए जाएंगे।