फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inspect the site while preparing the estimate, the higher authority should check the estimate

Gurugram News: एस्टीमेट बनाते समय साइट का करें निरीक्षण, उच्चाधिकारी एस्टीमेट की करें जांच

Wed, 14 Jun 2023 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Inspect the site while preparing the estimate, the higher authority should check the estimate
एस्टीमेट बनाते समय साइट का निरीक्षण करें अधिकारी
विज्ञापन

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली बोले - ने कहा विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पर्याप्त फंड, अधिकारी करें उपयोग
गुरुग्राम व फरीदाबाद मंडल के विभागीय कार्यों की समीक्षा की, कहा ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-पांच में बुधवार को प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने गुरुग्राम और फरीदाबाद की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइट का निरीक्षण कर अधिकारी विकास परियोजनाओं का वास्तविक एस्टीमेट तैयार करें और जिला स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी इन एस्टीमेट की जांच कर ताकि इसे संशोधित न करना पड़े। इसमें समय नष्ट होता है और परियोजनाओं का कार्य देरी से हो पाता है।
पंचायत मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि शहरी स्तर की जो भी सुविधाएं हैं वो ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराई जाएं। प्रदेश सरकार विभागों को जरूरी संसाधन उपलब्ध करवा रही है। विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। जलभराव के क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को पूर्ण करने में हो रही परेशानियों का समाधान भी तलाशें। अधिकारी प्रतिदिन विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति अपडेट करें। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के प्राथमिकता के आधार पर एस्टीमेट तैयार किए जाएं तथा मनरेगा के तहत भी ज्यादा से ज्यादा करवाए जाएं।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि सरकार द्वारा गांवों में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र में एकरूपता के लिए सभी का एक समान डिजाइन तैयार करें। सरकार गांव में लाइब्रेरी स्थापित कर रही है। ग्राम सचिवालय को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पंचायत मंत्री ने तालाबों के जीर्णोद्घार की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक ने कहा कि जिन स्थानों पर अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, वहां ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने के लिए समय समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed