फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Injured criminal Jaspal arrested after discharge, sent to jail

Gurugram News: घायल बदमाश जसपाल को डिस्चार्ज के बाद किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 14 May 2026 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Injured criminal Jaspal arrested after discharge, sent to jail
बंधवाड़ी में हथियार की बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ था घायल
विज्ञापन

घायल सिपाही नवीन भी हुए अस्पताल से डिस्चार्ज

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंघवाड़ी गांव के पास 11 मई सुबह मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाश जसपाल उर्फ बब्बल को बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। डिस्चार्ज होने के बाद पुुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से घायल सिपाही को भी बुधवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
सेक्टर-40 थाना के अंतर्गत कन्हई गांव में 2 मई की रात करीब 11 बजे गायक राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ यादव के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने दो शूटर गिरफ्तार किए थे। शूटरों की पहचान तरन तारन (पंजाब) के नौने गांव निवासी गुरशेर सिंह उर्फ शेरा (23) व जसपाल उर्फ बब्बल (28) के रूप में हुई थी। चार दिन के रिमांड के दौरान पुलिस 11 मई की सुबह दोनों बदमाशों को हथियार की बरामदगी के लिए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी गांव के पास लेकर गई थी। हथियार बरामदगी के दौरान बदमाशों ने छिपाई हुई तीन ग्लॉक पिस्टलें उठाकर पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। आरोपियों ने पुलिस पर 8-10 राउंड फायर किए। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाई, जिसमें गोली लगने से आरोपी गुरशेर व जसपाल घायल हो गए। वहीं, गोली लगने से सिपाही नवीन कुमार भी घायल हो गए थे। इसमें शूटर गुरशेर सिंह उर्फ शेरा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

----
बदमाश जसपाल उर्फ बब्बल को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जांच की जा रही है। कोई अन्य व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है तो उसके भी गिरफ्तार किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article