फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Information about the schemes is being given through bhajans and dramas.

Gurugram News: भजन और नाटक से दी जा रही योजनाओं की जानकारी

Sun, 28 Sep 2025 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Information about the schemes is being given through bhajans and dramas.
फरीदाबाद। सरकार के सूचना लोक संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों का सिलसिला जारी है। यह अभियान ग्रामीण समुदायों को राज्य की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं, जैसे किसान समर्थन, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रयास है। सूचीबद्ध भजन एवं नाटक दल लोकगीतों, भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का सहारा लिया जा रहा है। इन नाटकों के माध्यम से लोगों को 'हर घर गृहिणी' योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलिंडर, ‘लखपति दीदी’ योजना, परिवार पहचान पत्र से घर बैठे योजनाओं का लाभ, आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का निशुल्क स्वास्थ्य लाभ और किसानों की 240 फसलों की एमएसपी पर खरीद के बारे में जानकारी दी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed