फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Industry Minister inspected the development work

Gurugram News: उद्योग मंत्री ने विकास कार्यों का लिया जायजा

Tue, 20 Jan 2026 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Industry Minister inspected the development work
मंत्री राव नरबीर सिंह ने नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रमुख सड़कों, ड्रेनेज और सीवरेज के विकास कार्यों की समीक्षा की, जहां उन्होंने जलभराव और ट्रैफिक समस्या के स्थायी समाधान व शहर को नागरिक-अनुकूल बनाने के निर्देश दिए।


सेक्टर-46 में सड़क व ड्रेनेज कार्यों के लिए करोड़ों के प्रस्ताव


बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने मंत्री को अवगत कराया कि सेक्टर-46 में 18 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए 6.87 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया में है। इसके अतिरिक्त 12 मीटर चौड़ी सड़कों की पुन: मरम्मत के लिए 2.49 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं, सेक्टर-46 की मार्केट के समग्र विकास को लेकर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत की डीपीआर तैयार की जा रही है। इस डीपीआर में मार्केट की सड़को का सुदृढ़ीकरण, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था तथा पर्याप्त पार्किंग सुविधा विकसित करने का प्रावधान शामिल है।
विज्ञापन




पटौदी चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक होगा सड़क का निर्माण


गाडौली रोड के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि पटौदी चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क का निर्माण नगर निगम गुरुग्राम द्वारा किया जाएगा, जबकि उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक सड़क का निर्माण एचएसआईआईडीसी द्वारा किया जाएगा। नरसिंहपुर क्षेत्र के बारे में बताया गया कि यहां एचएसआईआईडीसी द्वारा एक ड्रेन का निर्माण किया जाएगा, जबकि एनएचएआई द्वारा कल्वर्ट का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में बेगमपुर खटौला के सीवरेज मुद्दे, टीकली रोड व गाडौली श्मशान घाट रोड से संबंधित समस्याओं की भी उद्योग मंत्री को जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र में चार स्थानों पर सब्जी मंडी के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed