फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   indian postal department will deliver Rakhi to any corner of the world

रक्षाबंधन: दुनिया के किसी भी कोने में राखी पहुंचाएगा डाक विभाग, हर हाल में भाई के पते पर पहुंचेगा डाकिया

Sat, 03 Aug 2024 05:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Aug 2024 05:56 PM IST
सार

बहनों की राखी को सुरक्षित भाइयों तक पहुंचने के लिए डाक विभाग द्वारा वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराया गया है। डाकघर से यह लिफाफा 10 रुपये में खरीदा जा सकता है, जोकि बारिश या पानी के संपर्क में आने से खराब नहीं होगा। 

विज्ञापन
indian postal department will deliver Rakhi to any corner of the world
दुनिया के किसी भी कोने में राखी पहुंचाएगा डाक विभाग - फोटो : freepik

विस्तार

बहनें स्पीड पोस्ट के जरिये दुनिया के किसी भी कोने में अपनी राखी भेज सकती हैं। डाक विभाग द्वारा राखियों को हर हाल में भाई के पते पर पहुंचाया जाएगा। अबकी बार भाइयों के पास राखी पहुंचने में देरी नहीं होगी। इसके लिए डाक विभाग की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन

बहनों की राखी को सुरक्षित भाइयों तक पहुंचने के लिए डाक विभाग द्वारा वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराया गया है। डाकघर से यह लिफाफा 10 रुपये में खरीदा जा सकता है, जोकि बारिश या पानी के संपर्क में आने से खराब नहीं होगा। वहीं, डाक के साथ लिफाफा पहुंचाने के दौरान कटेगा या फटेगा भी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी 19 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार है। डाक विभाग द्वारा राखियां भिजवाने के लिए सभी डाकघरों में अलग से टीम नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। यह टीम छुट्टी के दिन भी डाक के जरिये भाई तक राखी का लिफाफा पहुंचाएगी। महिलाएं किसी भी डाक घर में जाकर राखी पंजीकृत या स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने भाइयों को भेज सकती हैं।

विज्ञापन

शगुन भी पहुंचेगा बहनों तक
रक्षाबंधन त्योहार पर बहनों के लिए शगुन योजना भी शुरू की गई है। कोई भाई अपनी बहन को राखी पर शगुन भेजना चाहता है तो वह कार्यदिवस पर अपने नजदीकी डाकघर में जाकर रुपये जमा करा सकता है। अगले दिन ही शगुन के रुपयों को डाक विभाग के कर्मचारी द्वारा उनकी बहन तक पहुंचा दिया जाएगा।

गुरुग्राम में काफी संख्या में रहते हैं दूसरे प्रदेशों के लोग
भारत के विभिन्न राज्यों के लोग हरियाणा के गुरुग्राम में नौकरी, रोजगार व बिजनेस के लिए आए हुए हैं। इन परिवारों की जो महिलाएं रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के हाथ पर राखी बांधने नहीं जा सकती, वे डाक द्वारा भाइयों के लिए राखी भेज सकती हैं। वहीं, जिन महिलाओं के भाई आर्मी, नेवी आदि में नौकरी होने की वजह से दूसरे प्रदेशों में हैं, वे भी अपने भाइयों को राखी भेज सकेंगी। डाक विभाग द्वारा राखी के लिए सभी डाकघरों में व्यवस्था कराने के निर्देश जारी किए हैं।

indian postal department will deliver Rakhi to any corner of the world
दुनिया के किसी भी कोने में राखी पहुंचाएगा डाक विभाग - फोटो : freepik

रक्षाबंधन के अवसर पर भाइयों की कलाई सूनी ना रहे, इसके लिए राखी की स्पीड पोस्ट बुक करने के लिए मंडल के सभी डाकघरों में विशेष व्यवस्था की गई है। डाक विभाग द्वारा 10 रुपये में वाटर प्रूफ लिफाफा भी उपलब्ध कराया गया है, जिसको स्पीड के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचाया जाएगा। - सुमित गट्ट, प्रवर डाक अधीक्षक, गुरुग्राम मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed