फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Increasing vaccination and screening to control corona'

‘टीकाकरण और जांच बढ़ाकर कोरोना को कर रहे हैं काबू’

Thu, 20 May 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
'Increasing vaccination and screening to control corona'
गुरुग्राम। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट गुरुग्राम में अब इस महामारी को कैसे नियंत्रित किया जा रहा है और अभी क्या हालात हैं, इस पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए जिला उपायुक्त से रूबरू हुए। पीएम के पूछे जाने पर जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि टीकाकरण और जांच बढ़ाकर कोरोना को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं और इस मुहिम में काफी हद तक सफल रहे हैं। पीएम ने गुरुग्राम में चलाए गए ड्राइव थू वैक्सीनेशन अभियान को इनोवेटिव आइडिया बताया हुए इसकी सराहना की। उपायुक्त ने बताया कि विशेष अभियान के तहत छह लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है और 30 फीसदी आबादी को कवर कर लिया है। इसके साथ-साथ 14 लाख से अधिक टेस्ट हुए हैं, जो कि देश रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देश के 60 से ज्यादा जिलों के जिला मजिस्ट्रेट के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। इस दौरान फरीदाबाद के जिला उपायुक्त भी मौजूद रहे, हालांकि पीएम ने संवाद गुरुग्राम के जिला उपायुक्त से ही किया। इस दौरान पीएम ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई की समीक्षा की और आगे की रणनीति की जानकारी ली। उपायुक्त ने बताया कि ी अर्बन और ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस करने के लिए राज्य में हरियाणा ग्रामीण स्वास्थ्य जांच योजना चलाई जा रही है. जिसके तहत हर गांव में घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। कम लक्षणों वाले व्यक्तियों को उनके घर में अलग से रहने की सलाह दी जा रही है या आइसोलेशन सेंटर में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया किजिले के ग्रामीण क्षेत्र में 6000 से अधिक टेस्ट किए गए हैं, जिसमें 44 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के गांवों में 164 आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले 5 दिन में ग्रामीण क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को उनके घर पर अब तक एक हजार से ज्यादा सिलिंडरों की डिलीवरी की जा चुकी है। लॉकडाउन की वजह से जिले में पॉजिटिव केसों में कमी आई है। पहले जहां 5000 से ज्यादा केस आ रहे थे, उनकी संख्या अब घटकर 1000 से लेकर 1200 तक रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनुष्यों के डॉक्टर हैं या पढ़ाई वाले...
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने जिले की रिपोर्ट पेश की तो प्रधानमंत्री ने पूछा कि आप मनुष्यों के डॉक्टर हैं या पढ़ाई वाले। इस पर उपायुक्त गर्ग ने बताया कि वे एमबीबीएस डॉक्टर हैं। उन्होंने कहा गुरुग्राम जिले में कोविड-19 की निगरानी मुख्यमंत्री कर रहे हैं। उनको स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और स्वास्थ्य सचिव राजीव अरोड़ा का मार्गदर्शन भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड नियंत्रण उपायों में आम जनता को भागीदार बनाया जा रहा है। आवासीय सोसाइटियों में आरडब्ल्यूए तथा ग्रामीण क्षेत्र में पुरानी पंचायतों व मौजिज व्यक्तियों के सहयोग से लोगों को कोविड-19 अनुकूल व्यवहार करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सिविल डिफेंस के तंत्र को भी जागरूकता में लगाया गया है। परिणामस्वरूप जिले का पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक आ गई है जो कि पहले 33 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि कोविड के खिलाफ जनभागीदारी करते हुए 32 आरडब्ल्यूए ने अपने आवासीय परिसरों में कोविड केयर सेंटर खोले हैं। इसी प्रकार, कंपनियों तथा संस्थाओं के सहयोग से चार बड़े कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed