फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Increased crowd of buyers in the markets of Pataudi, Heli Mandi and Bhodakala

Gurugram News: पटौदी, हेलीमंडी और भोडाकला के बाजार में खरीदारों की बढ़ी भीड़

Sun, 19 Oct 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Increased crowd of buyers in the markets of Pataudi, Heli Mandi and Bhodakala
पटौदी। दिवाली नजदीक आते ही पटौदी, हेलीमंडी, भोडाकला सहित आसपास के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। त्योहारी खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है और सड़कों पर लोगों की चहल-पहल दिनभर दिख रही है। पिछले कई दिनों से ही दिवाली की तैयारियों को लेकर बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। कपड़ों, मिठाइयों, सजावटी सामान, दीये और इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस बार लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि आज खरीदारों की संख्या और अधिक बढ़ेगी जिससे बाजारों में अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिल सकती है। त्योहार के मद्देनज़र नगर परिषद और पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग सुरक्षित और आनंदपूर्वक दिवाली की खरीदारी कर सकें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed