{"_id":"6adcede1ee5070636802e3fc","slug":"increase-in-patients-with-viral-fever-cough-and-cold-in-manesar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105296-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर में वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर में वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़े
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। क्षेत्र में खराब होती हवा और मौसम में बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश की शिकायत लेकर मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। वहीं, आंखों में परेशानी होने पर भी लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मानेसर के नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सोमवार से मरीजों की जांच तेज की जाएगी।
स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को प्रदूषण से बचाव के बारे में भी जरूरी जानकारी दी जाएगी। क्षेत्र में कई जगह धूल उड़ने और हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम में बदलाव के कारण भी सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
नखडौला पीएचसी में 200 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग, 10 के सैंपल लिए
नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में टीबी के मरीजों की पहचान के लिए जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 200 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 30 से 35 मरीजों के एक्स-रे किए गए, जबकि 10 मरीजों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को इन 10 मरीजों में टीबी होने की आशंका है। हालांकि, अभी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मरीज टीबी से संक्रमित हैं या नहीं। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिन मरीजों में टीबी की पुष्टि होगी, उनका इलाज शुरू किया जाएगा।