{"_id":"6af310c912915b737700d9d1","slug":"increase-in-patients-with-skin-diseases-due-to-pollution-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106918-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रदूषण के कारण बढ़े त्वचा रोग के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रदूषण के कारण बढ़े त्वचा रोग के मरीज
विज्ञापन
गुरुग्राम/मानेसर। प्रदूषण का स्तर अब लोगों की त्वचा पर असर दिखा रहा है। धूल और प्रदूषण के बारीक कणों से त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 200 मरीज त्वचा संबंधी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें खुजली, लाल चकत्ते, जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं शामिल हैं। दिवाली की छुट्टियों के बाद भी त्वचा रोग विभाग में मरीजों की अच्छी संख्या देखी गई। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के त्वचा विशेषज्ञ डॉ. नीरज ने बताया कि प्रदूषण संवेदनशील त्वचा को अधिक प्रभावित करता है। उन्होंने सलाह दी कि घर से निकलने पर चेहरे को मास्क से ढकें। बाहर से आने के बाद चेहरे और हाथों को अच्छी तरह साफ करें। त्वचा को नमी युक्त रखने के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग करें और पर्याप्त पानी पिएं। लगातार खुजली या एलर्जी होने पर तुरंत इलाज कराएं। संवाद
पीएचसी में बढ़े मरीज
मानेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मरीज गले में खराश, आंखों में जलन, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मानेसर के कासन, भांगरौला और नखड़ौला स्थित तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में करीब 385 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉ. तरुन चोपड़ा ने बताया कि क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है और उन्हें जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं।