{"_id":"6aec93704b60e3a3760f68a7","slug":"inconvenience-caused-by-traffic-jams-on-the-roads-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106483-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़कों पर जाम लगने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़कों पर जाम लगने से परेशानी
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर की सड़कों पर बृहस्पतिवार की दोपहर जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अग्रवाल धर्मशाला चौक, न्यू रेलवे रोड, सिविल लाइंस रोड, गुरुद्वारा रोड, ओल्ड रेलवे रोड, महावीर चौक, डाकखाना चौक व अग्रसेन चौक पर जाम लगा रहा। सामान्य तौर पर जहां वाहन चालकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए दो से तीन मिनट का समय लगता है, जाम लगा होने के कारण आधे से पौने घंटे लगे। त्योहारी सीजन में सदर बाजार में खरीदारी करने वालों की संख्या काफी अधिक है। बाजार में आने वाले लोग कैब व ऑटो में आते हैं, जोकि अपना बाजार के पास सदर बाजार जाने वाली सड़क के सामने रुकते हैं। इस वजह से अग्रवाल धर्मशाला पर जाम लग जाता है। सदर बाजार में जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने अपना बाजार के पास बैरिकेडिंग की है।
-- --
सभी चौक-चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। सदर बाजार के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है। - संजय, एसीपी यातायात (पश्चिम), गुरुग्राम
विज्ञापन
सभी चौक-चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। सदर बाजार के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है। - संजय, एसीपी यातायात (पश्चिम), गुरुग्राम
विज्ञापन