{"_id":"6297a93f65c81b310e484848","slug":"income-tax-raids-on-35-places-of-two-famous-liquor-traders-gurgaon-news-noi6518749171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नामी शराब कारोबारियों के 35 ठिकानों पर आयकर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नामी शराब कारोबारियों के 35 ठिकानों पर आयकर छापा
विज्ञापन
गुरुग्राम। आयकर विभाग गुरुग्राम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामी-गिरामी शराब कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया। इसमें लेक फॉरेस्ट के मालिक नीरज सचदेवा और एडीएस स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड के दलबीर मान शामिल हैं। इनके परिजन, रिश्तेदार, दोस्त, सीए, अकाउंटेंट, फाइनेंस सलाहकार भी कार्रवाई की जद में है।
दोनों कारोबारियों के हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी के 35 ठिकानों पर छापा मारा गया है। इस कार्रवाई में आयकर विभाग के करीब 300 अधिकारी लगे हैं। सुरक्षा के लिए इस बार पुलिस की जगह सीआरपीएफ की मदद ली गई है। 150 से अधिक कारों का प्रयोग किया गया। लगभग 500 कर्मियों की टीम इस कार्रवाई में जुटी है। दोनों ग्रुप पर करोड़ों रुपये की आयकर चोरी करने की बात सामने आ रही है।
गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड, एसपीआर, सेक्टर-12 के साथ ही करीब दर्जन भर स्थानों पर सुबह से शुरू हुई जांच में शाम तक चार करोड़ रुपये नकद, बड़ी मात्रा में आभूषण और कई दस्तावेज बरामद हो चुके हैं। आयकर विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी थी। कई दस्तावेज, बैंक खाते, लॉकर और अन्य कागजातों की जांच चल रही थी। जब तक सभी चल अचल संपत्ति की जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक कार्रवाई जारी रहेगी। बुधवार सुबह अचानक हुई इस छापामार कार्रवाई से शराब कारोबारियों में खलबली मच गई। इधर, कार्रवाई के दौरान गुरुग्राम में इन दोनों कारोबारियों के ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। दुकानों के आधे शटर बंद करा कर बिक्री और माल चेक किया गया। इनके गोदामों पर भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
एडीएस ग्रुप ने ही लिया सबसे महंगा ठेका
गुरुग्राम। हाल ही में हुए शराब ठेकों के आवंटन में एडीएस स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड ने ही गुरुग्राम का सबसे महंगा ठेका लिया है, जो 44.19 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस पर मिला है। ये ग्रुप इन इट, जेनरेशन और रॉयल ग्रीन नाम की अंग्रेजी शराब बनाता है। इसके अलावा देशी शराब का ब्रांड मोटा संतरा भी इसी ग्रुप का है। इसी तरह से लेक फॉरेस्ट ग्रुप भी गुरुग्राम की बड़ी कंपनी है जिसके पास कई बड़े एल-वन ठेके और अन्य कारोबार है।