फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Income tax raid at Hero MotoCorp chairman's residence

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन के आवास पर आयकर का छापा

Wed, 23 Mar 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Income tax raid at Hero MotoCorp chairman's residence
गुरुग्राम। देश की सबसे बड़ी दोपहिया ऑटोमोबाइल वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के गुरुग्राम और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को आयकर विभाग की टीमों ने छापे मारे। हालांकि, कंपनी की ओर से इसे वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले विभाग द्वारा की जाने वाली एक सामान्य कार्रवाई बताया है। आयकर विभाग ने बुधवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और चेयरमैन पवन मुंजाल के गुरुग्राम स्थित आवास पर भी छापे मारे। इसके अलावा दिल्ली में भी कंपनी के कार्यालय व अन्य ऑफिसों पर पहुंचकर वित्तीय लेनदेन संबंधी दस्तावेज जुटाए। विभाग के अधिकारियों ने व्यापारिक लेन-देन, कंपनी के प्रमोटरों की वित्तीय गतिविधियां और करावंचना संबंधी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए दस्तावेज की जांच की गई। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आयकर विभाग ने दिल्ली और गुरुग्राम में उनके दो कार्यालयों पर पहुंचकर जांच की। साथ ही कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल के आवास पर भी पहुंचे। कंपनी की ओर से बताया गया कि यह एक सामान्य जांच प्रक्रिया है। हीरो मोटोकॉर्प नैतिकता के आधार पर चलने वाली कंपनी है और कानून का पालन करती है। इन बातों को सर्वोपरि रखते हुए हम विभाग के अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। साथ ही कहा कि हम अपने शेयरधारकों को यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि वह सामान्य रूप से अपना कार्य करते रहें। अब तक 10 करोड़ से अधिक वाहन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चुकी है। कंपनी की 40 से भी अधिक देशों में मौजूदगी है, जिसमें एशिया, अफ़्रीका, दक्षिण और मध्य अमेरिका महाद्वीप के देश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed