फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Income tax department raided cattle trader's house

Gurugram News: पशु व्यापारी के घर पर आयकर विभाग छापा

Wed, 22 Mar 2023 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Income tax department raided cattle trader's house
पशु व्यापारी के घर पर आयकर विभाग छापा
विज्ञापन

- देर रात तक चलती रही कार्रवाई, अलीगढ़ के किसी बूचड़खाने में पहुंचते था पशु
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर छह निवासी पशु व्यापारी के घर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जानकारी मिलने पर शहर के लोग की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस बल होने के कारण किसी को ना तो अंदर जाने दिया गया और ना ही किसी को बाहर आने दिया। खबर लिखे जाने तक विभाग की कार्रवाई चल रही थी। सूत्रों का कहना है कि पशु व्यापारी के घर से बड़े स्तर पर कैश, जेवरात व महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा पुलिस पूछताछ में जुटी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह छापामारी गुरुग्राम आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर पुष्पेंद्र पूनिया की अगुवाई में की गई। टीम में अन्य आठ कर्मचारी व अधिकारी भी शामिल है। पशु व्यापारी उमर मोहम्मद अलीगढ़ में किसी बूचड़खाने में पशुओं को पहुंचाने का काम करता है। इस दौरान वह पशुओं की खरीद-फरोख्त भी करता है। सूत्रों ने बताया है कि उसके खाते में करोड़ों रुपए का लेन देन है। भारी भरकम लेनदेन को देखते हुए कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने उसे नोटिस जारी किया था। जिसका उसने कोई जवाब नहीं दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने सुबह करीब 6 बजे उमर मोहम्मद के निवास स्थान पर छापा मारने पहुंच गई। करीब 35 जवानों के साथ आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई शुरू करते हुए आसपास के गली मोहल्ले को भी सील कर दिया। लेकिन उन्होंने मीडिया को कोई जानकारी इस संदर्भ में नहीं दी। डिप्टी कमिश्नर ने केवल इतना कहा अभी कार्यवाही चल रही है कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। खबर लिखे जाने तक जांच चल रही थी। आयकर विभाग की छापामारी से शहर के और भी कुछ लोगों के कान खड़े हो गए हैं। मेवात के इतिहास में आयकर विभाग की यह पहली रेड है। जो चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed