फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inauguration of the Tower of Justice scheduled for July 12.

Gurugram News: टावर ऑफ जस्टिस का उद्धाटन 12 जुलाई को तय

Sun, 28 Jun 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Tower of Justice scheduled for July 12.
सीजेआई सूर्य कांत करेंगे उद्धाटन, 130 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा आधुनिक अदालत परिसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदेश की सबसे बड़ी बार को नौ साल के लंबे इंतजार के बाद नया अदालत परिसर 12 जुलाई को मिल जाएगा। 12 जुलाई को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शर्मा टावर ऑफ जस्टिस का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने पत्र जारी कर दिया है। टावर ऑफ जस्टिस के उद्घाटन के बाद सभी अदालतें एक ही परिसर में आ जाएंगी।
मौजूदा समय में जिला अदालत परिसर के साथ ही लघु सचिवालय और विकास सदन में अदालत संचालित हो रही है। 2017 से टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण कार्य चल रहा है। बीच में कुछ समय के लिए इसका कार्य बंद हो गया था। 2020 में बिल्डिंग बनकर तैयार होनी थी। इसी दौरान इसमें में स्वचालित सीढ़ियों के साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य भी जोड़ दिया गया था। इसके चलते बजट करीब 51 करोड़ रुपये बढ़ गया था। पहले इसका बजट 79 करोड़ रुपये था, बाद में 130 करोड़ रुपये हो गया था। बजट के आवंटन की देरी की वजह से करीब एक साल तक निर्माण कार्य रुका रहा था। अभी जगह का काफी अभाव है। इसके चलते रिकाॅर्ड रखने में भी काफी परेशानी होती है। लघु सचिवालय के बेसमेंट में रिकार्ड रखने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने भी जताई थी नाराजगी
टावर ऑफ जस्टिस के निर्माण कार्य में देरी को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने भी नाराजगी जाहिर की थी। हाईकोर्ट ने 19 जून तक कार्य पूरा करने का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात एकड़ में तैयार हो रहा
सात एकड़ जमीन पर सात मंजिला टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण किया जा रहा है। तीन बेसमेंट के साथ ही सात मंजिला होगा। पहली मंजिल पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत होगी। दूसरी से छठी मंजिल तक 10-10 अदालतें और सातवीं मंजिल पर पांच अदालतें होंगी। छत पर कैंटीन की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed