फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In three months, fitness enthusiasts will get a comfortable, durable, and synthetic track

Gurugram News: तीन माह में फिटनेस प्रेमियों को मिलेगा आरामदायक, टिकाऊ और सिंथेटिक ट्रैक

Sun, 25 Oct 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
In three months, fitness enthusiasts will get a comfortable, durable, and synthetic track
लेजर वैली पार्क में काम जोर पकड़ने लगा, कंकरीट का बेस तैयार हो रहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में 2.15 किलोमीटर लंबे ईपीडीएम सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण का काम जोर पकड़ने लगा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से पार्क में मौजूद कच्चे ट्रैक को आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक में बदला जा रहा है। इसे अगले साल जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है।
फिलहाल ट्रैक के लिए कंकरीट का बेस तैयार किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद इस पर सिंथेटिक सतह बिछाई जाएगी। ट्रैक बनने से पार्क में सुबह-शाम सैर करने, जॉगिंग और दौड़ने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यह शहर का पहला पार्क होगा, जहां इस तरह का सिंथेटिक ट्रैक विकसित किया जा रहा है। जीएमडीए के अनुसार, ईपीडीएम सिंथेटिक रबर से तैयार होने वाला यह ट्रैक मौजूदा कच्चे रास्ते की तुलना में अधिक समतल, आरामदायक और टिकाऊ होगा। इसकी कुशनयुक्त सतह पर चलने और दौड़ने में लोगों को सुविधा मिलेगी। ट्रैक को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि नियमित रूप से वॉकिंग, जॉगिंग और रनिंग करने वाले लोगों को फिटनेस गतिविधियों के लिए समर्पित स्थान मिल सके। इससे पार्क में आने वाले लोगों को कच्चे रास्ते पर चलने के बजाय एक बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


पैरों, टखनों और घुटनों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी
ईपीडीएम सिंथेटिक ट्रैक की सतह शॉक-एब्जॉर्बिंग होगी। इससे नियमित रूप से चलने, जॉगिंग और दौड़ने के दौरान पैरों, टखनों और घुटनों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। खुले वातावरण में नियमित इस्तेमाल और बदलते मौसम को ध्यान में रखकर ट्रैक विकसित किया जा रहा है। जीएमडीए के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक स्थलों पर फिटनेस संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जीएमडीए के एसई प्रवीन कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क गुरुग्राम के प्रमुख सार्वजनिक पार्कों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सिंथेटिक ट्रैक बनने से पार्क में मनोरंजन और फिटनेस संबंधी सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed