फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In the year 2025, till now 2,165 people have been injured by stray dogs

Gurugram News: वर्ष 2025 में अब तक 2,165 लोगों को घायल कर चुके हैं लावारिस कुत्ते

Sat, 30 Aug 2025 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
In the year 2025, till now 2,165 people have been injured by stray dogs
कुत्ते के अलावा बंदर और बिल्ली के काटने के मामले भी अधिक
विज्ञापन





सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस कुत्तों के काटने के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने लावारिस कुत्तों के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें उनके वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में आवारा कुत्तों, पालतू कुत्तों, बिल्लियों और बंदरों के काटने के कई मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में अब तक 2,165 लोगों को लावारिस कुत्ते घायल कर चुके हैं। वहीं, पिछले पांच सालों में 2023 में लावारिस कुत्तों द्वारा काटने के मामलों की संख्या सबसे अधिक रही है।
अस्पताल में लगता है 100 रुपये का इंजेक्शन
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रोजाना कुत्तों से घायल हुए 25 से 30 नए मामले सामने आते हैं। पुराने और नए मामले मिलाकर रोजाना करीब 100 मामले हो जाते हैं। पिछले पांच महीनों में ही 2,165 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। शहर हो या गांव, हर जगह गलियों और चौराहों पर कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं। इनसे बचने के लिए लोग, खासकर बच्चे, रास्तों में निकलने से कतराने लगे हैं। कई बार कुत्ते बाइक और कार सवारों पर भौंकते हैं और पीछा भी करते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडराता है। डाॅक्टरों की मानें तो जून से अगस्त के बीच कुत्ते के काटने मामले अधिक होते हैं।
विज्ञापन


-------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले वर्ष वर्ष वर्ष वर्ष वर्ष
जानवर - 2021 - 2022 - 2023 - 2024 - 2025 (मई तक)
लावारिस कुत्ते- 1232 - 1342 - 4685 - 4529 - 2165
पालतू कुत्ते - 175 - 290 - 198 - 218 - 404
बिल्ली - 56 - 202 - 114 - 106 - 125
बंदर - 111 - 64 - 321 - 170 - 264
नोट : यह पिछले पांच सालों में कुत्ते के काटने के मामले हैं।

--------------------------------------------
वर्जन
लोगों से यह अपील की जाती है कि जब भी कोई जानवर काटे तब तुरंत इलाज लें और 24 घंटे के अंदर इंजेक्शन लगवाएं। ध्यान रहे कि जानवर का काटना कभी-कभी जानलेवा हो सकता है इसलिए इलाज में देरी न करें। जिला अस्पताल में इंजेक्शन और दवाइयां उपलब्ध हैं। 100 रुपये में इंजेक्शन लगाने की सुविधा है। - डाॅ.
अलका सिंह, सीएमओ, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article