फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In the total active patients of the state, 85 percent infected in the district

प्रदेश के कुल सक्रिय मरीजों में गुरुग्राम के 85 फीसदी संक्रमित

Sun, 17 Apr 2022 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
In the total active patients of the state, 85 percent infected in the district
गुरुग्राम। जिले में संक्रमण कोरोना मरीजों की पहचान के लिए जांच की संख्या तो बढ़ाई गई है लेकिन संक्रमण की दर में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि रविवार को भी जिले नें 157 नए मरीज आए तो 109 मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया गया। इसी के साथ संक्रमण दर मामूली गिरावट के साथ 5.17 फीसदी पर पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में रोजाना जितने मरीज आ रहे हैं, उसमें से करीब 85 फीसदी मरीज अकेेले गुरुग्राम से आ रहे हैं। वहीं प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों में से गुरुग्राम का हिस्सा लगभग 80 फीसदी है। 157 नए मरीजों के आने के बाद जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 719 पर पहुंच गई है। इसमेें से 4 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। पिछले शनिवार के ही आंकड़े देखें तो प्रदेश में कुल 202 मरीज आए थे, जबकि इसमें से अकेले गुरुग्राम में ही 171 संक्रमित शामिल थे। वहीं, प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 812 थी, जिसमें से 671 मरीज (करीब 82 फीसदी) अकेले गुुरुग्राम के ही शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed