{"_id":"62ab0d1d2e15041611765ad3","slug":"in-the-name-of-lawrence-bishnoi-and-kala-jathedi-man-demanded-ransom-of-five-crores-from-wife-former-owner-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी के नाम पति ने पत्नि के पूर्व मालिक से मांगी पांच करोड़ की फिरौती, पुलिस ने पकड़ कर जेल में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी के नाम पति ने पत्नि के पूर्व मालिक से मांगी पांच करोड़ की फिरौती, पुलिस ने पकड़ कर जेल में डाला
Thu, 16 Jun 2022 04:29 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:29 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार सेक्टर-10 में रहने वाले कारोबारी के पास 13 जून को दोपहर 1.32 बजे अनजान नंबर से पहले व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग व काला जठेड़ी का गुर्गा बताते हुए उससे पांच करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग किया। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी के नाम से गुरुग्राम में एक कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी को अपराध शाखा 31 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कारोबारी के यहां पूर्व में काम करने वाली महिला का पति था। जिसने कारोबारी में दहशत फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्रोई व काला जठेड़ी का गुर्गा बताया कर फोन किया था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल व अवैध हथियार बरामद कर अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सेक्टर-10 में रहने वाले कारोबारी के पास 13 जून को दोपहर 1.32 बजे अनजान नंबर से पहले व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग व काला जठेड़ी का गुर्गा बताते हुए उससे पांच करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग किया। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल फोन पर एक धमकी भरा मैसेज भी भेजा गया। लॉरेंस व कॉला जठेड़ी के नाम से मिली धमकी के बाद कारोबारी घबरा गया और सेक्टर-10 थाना पुलिस को शिकायत दी। मामले में लॉरेंस का नाम जुड़ने से पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार की टीम ने कारोबारी को धमकी दिए जाने वाले नंबर की छानबीन किया। उसका रिकॉर्ड खंगाला तो आरोपी का पता चल गया। जिसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किया।
विज्ञापन
नौकरी छूटने पर बनाई थी योजना
पूछताछ में आकाश ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी नौकरी छूट चुकी है। जिसके बाद उसने करोड़पति बनने की चाह में बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने की योजना बनाई। आकाश की पत्नी कुछ समय पहले बिजनेसमैन की कंपनी में नौकरी करती थी। जिससे आकाश को बिजनेसमैन के बारे में सारी जानकारी थी। आकाश ने अपनी पत्नी से बिजनेसमैन के नंबर लिए और फिर रंगदारी के लिए धमकी भरी कॉल कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने रंगदारी की रकम नहीं देने की सूरत में बिजनेसमैन के घर फायरिंग तक की योजना बनाई हुई थी। पकड़े गए आरोपी आकाश का कोई अपराधिक रिकार्ड पुलिस को नहीं मिला है। यह भी पता चला है कि उसका लॉरेंस बिश्नोई से कोई संबंध नहीं है। बिजनेसमैन को धमकी देते वक्त लॉरेंस का नाम आकाश ने इसलिए लिया कि लॉरेंस देशभर में सुर्खियों में है। कारोबारी उसके नाम की दहशत से रंगदारी दे देगा।