फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In the MTP kit case, the accused beat up the landlord

Gurugram News: एमटीपी किट मामले में आरोपी ने मकान मालिक के साथ की मारपीट

Thu, 21 Aug 2025 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
In the MTP kit case, the accused beat up the landlord
महिला से की अश्लील हरकत, सेक्टर-53 थाने में दो एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के छापे में एमटीपी किट मिलने के बाद कार्रवाई से गुस्साए आरोपी ने मकान मालिक के साथ मारपीट की। आरोपी ने न केवल घर में घुसकर मारपीट की बल्कि महिला के साथ अश्लील हरकत भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एमटीपी किट मामले और मारपीट व अश्लील हरकत मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं।
मंगलवार की रात सेक्टर-53 के घर में आभा होम्यो एंड डेंटल हाइजीन क्लीनिक पर 20 एमटीपी किट और गर्भपात से संबंधित कुछ उपकरण भी बरामद किए गए थे। कार्रवाई के कुछ देर बाद नानी सरकार वापस क्लीनिक की ओर आया और मकान मालिक से झगड़ा करने लगा। आरोपी की पहचान 24 परगना (पश्चिम बंगाल) के अशोक नगर निवासी नानी सरकार के रूप में हुई है। नानी सरकार का मानना है कि इस कार्रवाई के पीछे मकान मालिक का ही हाथ है। इसी रजिंश में नानी सरकार ने मकान मालिक से घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि यहां उसने महिला के साथ अश्लील हरकत भी की। जब लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-53 थाने में दो मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-53 थाने के निरीक्षक रामबीर ने बताया कि एमटीपी किट मामले में आरोपी नानी सरकार को जांच में शामिल करके छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई है। वहीं, घर में घुसकर मारपीट व अश्लील हरकत मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed