फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   in state level competition

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम के 24 खिलाडिय़ों ने बनाया स्थान

Sun, 13 Jun 2021 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
in state level competition
गुरुग्राम। हरियाणा आयोग की ओर से आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में गुरुग्राम के 24 खिलाड़ियों ने अपना स्थान बनाया है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग के लड़कों व लड़कियों के वर्ग में खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले को अलग-अलग चरण के तहत 15 जून तक भाग लेने का मौका दिया गया है। पहले चरण के उपरांत 16 जून व 17 जून को भी प्रतिस्पर्धाएं कराई जाएंगी। जिसमें चयनित खिलाड़ी 20 जून को प्रतियोगिता के अंतिम चरण की फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। गुरुग्राम खेल विभाग के योग प्रशिक्षक अजीत ने बताया कि पहले चरण के तहत 18 आयुवर्ग में लड़कों के वर्ग में प्रभात ने प्रथम, जितेन ने द्वितीय व सूरज भारती ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में मुस्कान ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय व दिव्या ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक ने बताया कि 18 से 27 आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में अर्जुन ने प्रथम, करण ने द्वितीय स्थान और महिला वर्ग में सपना ने प्रथम, गायत्री ने द्वितीय व चंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 27 से 40 आयुवर्ग के पुरुष वर्ग में महेश ने प्रथम, जयंत ने द्वितीय और महिला वर्ग में पिंकी ने प्रथम व सीमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 40 से अधिक आयुवर्ग के तहत पुरूष वर्ग में सुरेंद्र सिंह ने प्रथम, ललित कुमार ने द्वितीय व संत सिंह ने तृतीय स्थान और महिला वर्ग में अनीता ने प्रथम, उर्मिला नेे द्वितीय व वीणा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed