{"_id":"610010bb8ebc3e585832f77a","slug":"in-road-rage-a-young-man-riding-a-bmw-car-was-beaten-up-injured-gurgaon-news-noi595984215","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज में बीएमडब्ल्यू कार सवार युवक को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडरेज में बीएमडब्ल्यू कार सवार युवक को पीटा, घायल
विज्ञापन
गुरुग्राम। रोडरेज में सेक्टर-40 एरिया में बीएमडब्ल्यू कार सवार युवक का रास्ता रोक स्कॉर्पियो सवार युवकों ने जमकर पिटाई की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से वह पहले कभी नहीं मिला और न ही कोई झगड़ा हुआ। पुलिस ने आरोपी कार चालक की पहचान कर उसके घर पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार यह शिकायत सेक्टर-47 निवासी शुभम यादव ने दी है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह यूपीएससी की तैयारी करने के लिए बीएमडब्ल्यू कार से कन्हई गांव जा रहा था। रास्ते में स्कूल के मोड़ पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो सवार ने बीएमडब्ल्यू कार के आगे लगाकर रोक दिया। कार हटाने को कहा तो उसने नहीं हटाई। वह कार दूसरी ओर से लेकर आगे निकला और वहां कार पार्क कर रहा था तभी स्कॉर्पियो कार से 3-4 युवक आए और खिड़की जबरन खोलने लगे। इस दौरान आरोपियों ने कार की खिड़की का हैंडल भी तोड़ दिया और उसे जबरन बाहर खींच सिर पर रिवॉल्वर लगा दी और डंडों से हाथ-पैर व सिर पर वार किए।
एक आरोपी कैंची लेकर आया और उसे मारने की कोशिश की। शोर सुनकर आस-पास लोग इकट्ठा हो गए। जाते समय आरोपी धमकी देकर गए कि आगे से यहां दिखा तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने पुलिस व अपने पिता को फोन कर बुलाया। उसके पिता आए और घायल युवक को सोहना रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। अस्पताल से सूचना मिली तो सेक्टर-40 थाना पुलिस वहां पहुंची और बयान दर्ज किए। सेक्टर-40 थाना एसएचओ ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान गांव कन्हई निवासी कुनाल के रूप में हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पूछताछ में ही मारपीट के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।