फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In all the homes, it was the buyers who took up the task of completing the project.

सारे होम्स में खरीदारों ने ही उठाया प्रोजेक्ट पूरा करने का बीड़ा

Fri, 15 Oct 2021 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
In all the homes, it was the buyers who took up the task of completing the project.
सारे होम्स टाउनशिप में रुके हुए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले भूमि पूजन करते निवासी। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स सोसाइटी में अटके प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए खरीदारों ने खुद ही बीड़ा उठाया है। निर्माण कार्यों को शुरू करने से पहले साइट पर भूमि पूजन किया गया है। यहां खरीदार अल्फा कॉर्पोरेशन व डवलपमेंट मैनेजर के अधीन फ्लैटों को तैयार कराएंगे। पहले चरण में थोड़े बहुत काम की वजह से रुक हुए फ्लैट में सुधार कराकर उनको खरीदारों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

सोसाइटी के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीन मलिक ने बताया कि सारे होम्स में मार्च 2021 में एनसीएलटी ने बिल्डर के दिवालियापन को स्वीकार किया था। इसके बाद यहां विकास कार्यों के लिए रिजॉल्यूशन प्रोफशनल (आरपी) को नियुक्त किया गया था। वहीं, कार्य के निष्पादन के लिए डवलपमेंट मैनेजर (डीएम ) के रूप में नियुक्त किया गया और क्लास ऑफ क्रीडियेडर्स ( सीओसी) का गठन किया गया और निर्माण लाइसेंस के लिए प्रयास किया गया। अब यहां भूमि पूजन कर फिर से निर्माण कार्यों को शुरू किया जा सकेगा। घर बुकिंग के बाद 60 से 80 फीसदी तक की रकम अदा कर चुके लोगों को जल्द ही घर मिल सकेंगे। जो-जो फ्लैट तैयार होते जाएंगे, उन्हें अल्फा कॉर्पोरेशन के जरिए खरीदारों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, बाकी बचे हुए फ्लैटों के काम भी निर्धारित समय में पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

इसमें फ्लैट्स के लिए 33 केवी बिजली का स्थाई कनेक्शन, मैन गेट, बाउंड्री वॉल, सर्विस रोड, कमर्शियल कांप्लेक्स सहित सामूहिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। यहां पहले से ही रह रहे तीन हजार से अधिक परिवारों को अब निर्माण कार्य शुरू होने से यहां बेहतर सुविधाएं मिलने व प्रॉपर्टी के भाव बढ़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2010 में लांच हुआ था प्रोजेक्ट
लगभग 56 एकड़ में बनी सारे होम्स टाउनशिप के प्रोजेक्ट को 2010 में लांच किया गया था। पहले व दूसरे चरण का काम 2015 तक पूरा होने के बाद यहां 828 फ्लैट्स के लिए ओसी प्राप्त कर ली गई थी, लेकिन इनकी कई सुविधाएं आज तक नहीं मिली हैं। तीसरे चरण में भी पांच टावरों को ओसी मिला, लेकिन आंशिक सुविधाओं के साथ यहां भी 250 से अधिक परिवार रहने को मजबूर हैं। 2019 तक प्रोजेक्ट को पूरा किया जाना था, लेकिन बिल्डर ने यहां 2017 में ही निर्माण कार्य बंद कर दिया। इसके बाद आरडब्ल्यूए और चरण -1, 2, 3 के प्रवीण मलिक, विनोद मुंशी, डीएन चौधरी सुरेश शर्मा, रितेश कुमार, अभिजीत , नीरज आदि ने एचएसवीपी अधिनियम के अनुसार हरियाणा सरकार द्वारा परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए बीड़ा उठाया है।
बिल्डर के दिवालिया होने के बाद यहां विकास कार्य रुक गए थे, अब प्रोजेक्ट के अल्फा कॉर्पोरेशन के तहत आने से निवासियों में खुशी की लहर है, जल्द ही विकास कार्यों के होने की उम्मीद है।

- सुरेश शर्मा, निवासी
यह एक सकारात्मक पहल है, प्रोजेक्ट में रुके हुए कामों को पूरा होने की उम्मीद जगी है। अल्फा कॉर्पोरेशन अब निर्माण कार्यों के लिए लाइसेंस आदि की प्रक्रियाओं को पूरा कर सकेगी।
- देवकांत मिश्रा, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed