{"_id":"64fb6eeded4aa9d4410c47c9","slug":"important-documents-including-one-lakh-rupees-stolen-from-farm-house-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-897325-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फार्म हाउस से एक लाख रुपये सहित जरूरी दस्तावेज चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फार्म हाउस से एक लाख रुपये सहित जरूरी दस्तावेज चोरी
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। बाईपास स्थित एक फार्म हाउस से अज्ञात बदमाशों द्वारा एक लाख रुपये व घड़ी सहित जरूरी दस्तावेज चोरी करने का मामला सामने आया है।चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगरवासी जाहिद ने बताया कि बाईपास पर फार्म हाउस है। छह सितंबर की रात 10 बजे के करीब फार्म हाउस पहुंचे तो देखा शीशे टूटे हुए थे। बेड पर सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने कैमरे की फुटेज की जांच पड़ताल की तो दो युवक फार्म हाउस में दोपहर के समय में घुसे थे। जांच पड़ताल की तो पता चला कि फार्म हाउस से एक लाख रुपये, घड़ी और जरूरी दस्तावेज गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोटो:- फार्म हाउस के कमरे में फैला सामान।