फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Immunization process begins at 81 new sub-health centers

81 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू हुई कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया

Fri, 19 Mar 2021 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Immunization process begins at 81 new sub-health centers
गुरुग्राम। जिले में बृहस्पतिवार से 81 नए शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के साथ टीकाकरण केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर अब 156 हो गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस समय जिले में 60 वर्ष से ऊपर की आयु व पहले से बीमार 45 से 59 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए अब बृहस्पतिवार से 81 नए सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी वैक्सीन की डोज देने का कार्य प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया है जो शुक्रवार को भी जारी रहा। अब जिले में कुल 100 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र-अस्पताल तथा 56 निजी अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। सीएमओ ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य संस्थाओं से कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगाें को वैक्सीन देने की कोशिश करें, वरना लोग कोरोना से ग्रस्त होकर इलाज के लिए आपके पास ही आएंगे।
विज्ञापन

सहयोग की अपील
अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान सीएमओ ने कहा कि अपने कर्मचारियों की भी जांच दोबारा से शुरू करें। अब टेस्ट, ट्रैक और आइसोलेशन के फॉर्मूले को बदलकर टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट (टीटीटी) कर दिया गया है। डॉ. यादव ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को गुरुग्राम जिले में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जाएगी। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि निजी अस्पताल चाहें तो ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों व आरडब्ल्यूए से तालमेल करके उनके परिसर में टीकाकरण अभियान चला सकते हैं लेकिन इसके लिए नियमानुसार वैक्सीनेशन सेंटर और ऑब्जर्वेशन रूम आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है हेल्पलाइन नंबर
सीएमओ ने बताया कि जिले में टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आम जनता के लिए वैक्सीनेशन हेल्पलाइन चलाई जा रही है। मोबाइल नंबर 7015663108 तथा 108 पर 24 घंटे कोविड वैक्सीनेशन के शेड्यूल, जगहों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही कार्यालय समय के दौरान 0124-2322412 पर भी डायल करके सूचना प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed