फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Immense possibilities of employment in fish farming

Gurugram News: मछली पालन में रोजगार की अपार संभावनाएं

Tue, 10 Jan 2023 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Immense possibilities of employment in fish farming
मछली पालन में रोजगार की अपार संभावनाएं
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के बेरोजगारों को मत्स्य विभाग दे रहा अनुदान

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में मत्स्य पालन विभाग में नई-नई स्कीमों के अतिरिक्त प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के बेरोजगारों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक योजनाएं हैं। अतिरिक्त उपायुक्त रेनू सोगन ने बताया कि अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मछली पालन के लिए पंचायती तालाब पट्टे पर लेने के लिए प्रथम वर्ष पट्टा राशि पर पचास हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अथवा पट्टे की वास्तविक राशि का 50 प्रतिशत, दोनों में से जो कम हो, का अनुदान प्रदान किया जाता है। अधिसूचित पानी में से मछली पकड़ने के लिए ठेकेदारों को भी कुल बोली का 25 प्रतिशत मिलेगा। एडीसी ने बताया कि द्वितीय वर्ष के लिए पट्टा राशि पर 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम पच्चीस हजार रुपये प्रति हेक्टेयर में से जो भी कम हो, का अनुदान भी प्रदान किया जाता है। इसके अलावा अधिसूचित पानी में से मछली पकड़ने के लिए ठेकेदारों को कुल बोली का 25 प्रतिशत अथवा चार लाख रुपये अधिकतम सीमा तक राशि प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति का व्यक्ति बेहतर ढंग से मछली पालन का कार्य कर सके इसके लिए विभाग द्वारा मत्स्य पालन का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके लिये 100 रुपये प्रतिदिन का प्रशिक्षण भत्ता 10 दिन के लिए एवं एक बार का आने जाने का सौ रुपये प्रति व्यक्ति किराया दिया जाता है।

जाल खरीदने पर भी मिलेंगे सात हजार रुपये
डीसी ने बताया कि सरकार द्वारा मछली मण्डियों में स्थापित दुकानो में मछली बिक्री हेतू अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को थोक बिक्री के लिए पांच हजार रुपये प्रतिमाह एवं परचून बिक्री के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह अथवा वास्तविक किराया दोनों में से जो कम हो प्रदान किया जाता है। एडीसी ने कहा कि मछली पालन हेतु प्रति व्यक्ति साढ़े सात हजार रुपये का अनुदान जाल खरीदने के लिए दिया जाता है। अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मछली बेचने के लिए मोटर साईकिल खरीद पर 60 प्रतिशत व थ्रीव्हीलर पर एक लाख अस्सी हजार रूपये का अनुदान प्रदान किया जाता है। मछली से बने व्यंजन की दुकान यानि कियोस्क स्थापित करने के लिए छह लाख का अनुदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन से जुड़ी किसी भी योजना के विषय में अधिक जानकारी के लिए जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed