{"_id":"69e0f77c2932502c570d5cd9","slug":"illegal-occupation-of-pond-land-in-sarhol-demolished-case-filed-against-the-accused-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85158-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरहोल में तालाब की जमीन से अवैध कब्जा ध्वस्त, आरोपी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरहोल में तालाब की जमीन से अवैध कब्जा ध्वस्त, आरोपी पर केस
विज्ञापन
- अपराधी सुरेंद्र उर्फ घसेटु के ठिकाने से अवैध शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरहोल गांव में तालाब की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने अन्य विभागों के साथ मिलकर की। कार्रवाई के दौरान आरोपी सुरेंद्र उर्फ घसेटु के कब्जे से अवैध शराब भी बरामद की गई, जिसके बाद उसके खिलाफ सेक्टर-17/18 थाने में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र उर्फ घसेटु का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी मारपीट व शराब तस्करी जैसे मामलों में संलिप्त रहा है। जांच में सामने आया कि उसने सरहोल गांव के तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था और वहां अवैध रूप से शराब रखने व बेचने का काम किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ा गया। मौके पर किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कब्जों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।