{"_id":"69fe417b1b149f56f5067042","slug":"illegal-felling-rises-in-the-aravallis-due-to-forest-departments-negligence-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111890-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वन विभाग की अनदेखी से अरावली में बढ़ा अवैध कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वन विभाग की अनदेखी से अरावली में बढ़ा अवैध कटान
विज्ञापन
-हरियाली पर मंडरा रहा खतरा, हरे-भरे पेड़ काटकर लकड़ियों को घरेलू उपयोग में ला रहे लोग
-लोगों ने की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। तिजारा (झिर) रोड स्थित अरावली की पहाड़ियों में वन विभाग की लापरवाही के चलते अवैध रूप से पेड़ों का कटान जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर और आसपास के गांवों के कुछ लोग हरी-भरी लकड़ियों को काटकर न केवल घरेलू उपयोग में ला रहे हैं, बल्कि बाजार में बेचने का काम भी कर रहे हैं। इससे अरावली की हरियाली तेजी से समाप्त होती जा रही है और पर्यावरण संतुलन पर भी खतरा मंडरा रहा है।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं और कुछ अन्य लोग अरावली की वादियों में पहुंचकर हरे पेड़ों की टहनियां और लकड़ियां काटते हैं। महिलाएं इन लकड़ियों को पहले पहाड़ियों में एकत्र कर छोड़ देती हैं और सूखने के बाद उन्हें घरों में चूल्हा जलाने या बाजार में बेचने के लिए ले जाती हैं। कुछ लोग खुलेआम बाइक और रेहड़ियों के माध्यम से लकड़ियों की ढुलाई कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अरावली क्षेत्र की हरियाली बनाए रखने के लिए कई सामाजिक संगठन समय-समय पर पौधारोपण अभियान चलाते हैं। झिर परिसर में हजारों पौधे लगाए गए हैं ताकि पर्यावरण संरक्षित रहे और सुबह सैर करने आने वाले लोगों को शुद्ध वातावरण मिल सके। लेकिन लगातार हो रही अवैध कटाई इन प्रयासों पर पानी फेर रही है।
सुबह सैर करने आने वाले लोगों ने बताया कि रोजाना दर्जनों बाइक और रेहड़ियां लकड़ियों से भरी हुई पहाड़ियों से निकलती दिखाई देती हैं। लोगों का सवाल है कि जब झिर नाके पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं और वन विभाग के कर्मचारियों की भी ड्यूटी होती है तो फिर यह अवैध कटाई और ढुलाई कैसे जारी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने भी वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और अरावली की हरियाली लगातार खत्म हो रही है।
विज्ञापन
इस मामले में वन रजिक सैयद उमर ने कहा कि विभाग समय-समय पर कार्रवाई कर रहा है और अवैध कटाई करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।