फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal encroachments removed from Dhanwapur-Surya Vihar Road

Gurugram News: धनवापुर-सूर्या विहार रोड से अवैध कब्जे हटाए

Thu, 14 Aug 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments removed from Dhanwapur-Surya Vihar Road
एमसीजी और जीएमडीए ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की प्रवर्तन टीमों ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियान को पूरे शहर में तेज कर दिया है। बुधवार को टीमों ने धनवापुर-सूर्या विहार रोड के एक किलोमीटर लंबे हिस्से पर अभियान चलाकर लगभग 100 दुकानों के सामने बने अवैध शेड, रैंप और बिना अनुमति के लगाए गए विज्ञापन बोर्ड हटाए। जिला नोडल अधिकारी एवं डीटीपी आरएस बाठ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद कार्रवाई तेज की गई है।
पिछले लगभग चार महीनों से जारी कार्रवाई के उपरांत हाल में हुई बैठक में इसे और अधिक प्रभावी एवं समन्वित तरीके से करने की रणनीति तय की गई है। आरएस बाठ द्वारा एमसीजी और जीएमडीए की पांच विशेष प्रवर्तन टीमें गठित की गईं जिन्होंने लगातार तीन दिनों तक विभिन्न स्थानों पर एक साथ अभियान चलाए। बुधवार को टीम ने धनवापुर-सूर्या विहार रोड के एक किलोमीटर लंबे हिस्से पर अभियान चलाकर लगभग 100 दुकानों के सामने बने अवैध शेड, रैंप और बिना अनुमति के लगाए गए विज्ञापन बोर्ड हटाए। क्षेत्र में अवैध शराब और नशे से जुड़े ठेले भी हटाए गए। कई अवैध ठेले, जो अवैध शराब आपूर्ति और नशे से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त थे, टीम द्वारा हटाए गए। इसके अलावा सेक्टर 5 चौक, कृष्णा चौक, मेफील्ड गार्डन (सेक्टर 50) और बस स्टैंड क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। ज्योति पार्क रोड और भोंडसी-सोहना रोड पर फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और स्वयं साफ करने के लिए सार्वजनिक घोषणाएं की गईं।
विज्ञापन

आरएस बाठ ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी कार्य योजना के अनुसार समन्वित कार्रवाई और जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे। सार्वजनिक स्थान सभी के लिए सुलभ और अतिक्रमण मुक्त होने चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 30 सितंबर तक चलने वाला एक माह का विशेष अभियान जल्द शुरू होगा जिसके तहत प्रतिदिन तीन प्रवर्तन अभियान विभिन्न टीमों द्वारा पूरे गुरुग्राम में चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed