फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal encroachment removed from forest and panchayat land in Khori Kalan

Gurugram News: खोरी कलां में वन व पंचायत भूमि से हटाया अवैध कब्जा

Sun, 06 Aug 2023 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from forest and panchayat land in Khori Kalan
प्रशासन का तोड़फोड़ अभियान जारी, भारी पुलिस बल रहा मौजूदसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। नूंह हिंसा के बाद जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाने की मुहिम जारी है। रविवार को नूंह में एक होटल को जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन के मुताबिक, जमीदोंज किए गए सहारा होटल की छत से उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान जमकर पत्थरबाजी की थी, वहीं तावडू उपमंडल में दूसरे दिन भी राष्ट्रीय राजमार्ग 919 पर खोरी कला में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। राजस्थान की औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के साथ सटे खोरी कला सीमा से अभियान की शुरुआत हुई। यहां पर वन और पंचायत विभाग की भूमि पर भारी संख्या में रसायन युक्त ड्रमों ओर प्लास्टिक कबाड़ गोदाम हैं। जिन्हें प्रशासन द्वारा चलाए गए तोड़फोड़ अभियान में जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि ज्यादातर कबाड़ संचालकों ने अपने कीमती सामान को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया, क्योंकि एक दिन पहले ही उन्होंने प्रशासन की स्थिति को भांप लिया था। जिला स्तर पर चलाए गए इस तोड़फोड़ अभियान को नूंह हिंसा में शामिल उपद्रवियों पर कार्रवाई भी माना जा रहा है। कार्रवाई से कुछ लोग संतुष्ट हैं तो अधिकतर लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। उनका मानना है कि प्रशासन स्थानीय लोगों के रोजगार को ध्वस्त कर रहा है।


तावडू उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश के मुताबिक, सरकारी भूमि पर जहां भी अवैध कब्जा है, उसकी एक सूची तैयार कर ली गई है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। खोरी कला में लंबे अरसे से वन भूमि और पंचायती भूमि पर कब्जा धारियों ने अवैध ठिकाने जमाए हुए थे। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास भी लोगों ने भारी अतिक्रमण किया हुआ है, जिन पर कार्रवाई की गई है, जो नियमानुसार आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


फोटो:-कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन, फोर्स और और सुरक्षित अपने सामान को ले जाती एक महिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed