फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal drug supply case: Two more accused arrested

Gurugram News: नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का मामला- दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 May 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal drug supply case: Two more accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। बिना वैध लाइसेंस नशीली दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हालिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित रोहिल्ला उर्फ मोगली निवासी गोपाल नगरऔर मांशु गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि मोहित ने अवैध नशीली दवाएं हिमांशु से लेकर मेडिकल स्टोर संचालक को उपलब्ध कराई थीं। हिमांशु गुरुग्राम में एक मेडिकल स्टोर संचालित करता है। वह बिना अनुमति इन दवाओं की आपूर्ति कर रहा था।

बता दें कि 27 अप्रैल को अपराध शाखा सिकंदरपुर और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने झाड़सा चौक स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर मेडिकल संचालक दीपक नागपाल को गिरफ्तार किया था। जांच में उसके मेडिकल स्टोर और कार से कोडीन युक्त कोफ्रीक्स सिरप, ट्रामासे-पी टैबलेट व एमटीपी किट बरामद की गई थी। दीपक के पास वैध लाइसेंस या रिकॉर्ड नहीं था। टीम ने मेडिकल स्टोर सील कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed